Ahmedabad : अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला की तीसरी शादी के बाद अपना पहला पति मिल गया। इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट में भी सुनवाई की है और महिला और उसके पति को सुरक्षा भी देने की बात कही है। जानें क्या है पूरा माजरा!
गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले कपल ने घर से भागकर शादी की थी। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम के शाहपुर वार्ड में अपनी शादी पंजीकृत करवाई थी। लेकिन जब महिला के परिवार को इसकी भनक लगी तो वह जबरदस्ती महिला को अपने साथ लेकर चले गए।
इसके बाद महिला का पति हाई कोर्ट पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह महिला को अदालत में पेश करे। पुलिस ने महिला की तलाश की और उसे एक घर से बरामद किया। इसके बाद कोर्ट के सामने महिला हाजिर हुई और अपनी पहली शादी की पुष्टि की, पहले पति की पहचान की और फिर ऐसे सच्चाई सामने रखी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान था।
यह भी पढ़ें : ‘Spider Man’ फ्रेंड के साथ मिलकर काट रहा था बवाल, पुलिस ने थमा दिया हजारों का चालान
महिला ने बताया कि पहली शादी के बाद नाराज घर वाले उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए और दूसरी शादी करा दी। हालांकि कुछ दिन बाद दूसरे पति ने भी महिला को छोड़ दिया। इसके बाद महिला को बनासकांठा जिले ले जाया गया और तीसरी शादी करवा दी गई।
यह भी पढ़ें : धीरेन्द्र शास्त्री के भाई ने फिर कर दिया कांड! शादी में लहरा चुका है तमंचा
हालांकि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस महिला के तीसरे पति के घर पहुंची और सही सलामत बरामद कर लिया। कोर्ट से महिला ने कहा कि वह अपने पहले पति के साथ रहना चाहती है। कोर्ट महिला की इच्छा को मानते हुए सरकारी वकील को सुरक्षा प्रदान कराने का आदेश दिया और साथ में यह भी कहा कि अगर कभी खतरा महसूस होता है तो तुरंत पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines