शादीशुदा महिला से शादी के लिए कर बैठा कांड, 'मर चुकी' बेटी को दो महीने बाद बाप ने करवाया गिरफ्तार

Gujarat Hindi News : गुजरात में एक बाप ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी ‘मरी हुई बेटी’ जिंदा है। पुलिस ने जाकर बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है! पूरा मामला बेहद चौंकाने वाला है।

Viral News Gujarat

Gujarat Hindi News : गुजरात के कच्छ से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला को एक शख्स से प्यार हो गया। दोनों साथ में रहना चाहते थे लकिन ये संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची, जिसका चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। इस महिला के पिता ने ही अपनी ‘मरी हुई बेटी’ को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

27 साल की महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। ऐसे में उसने प्रेमी के साथ मिलकर आत्महत्या करने की योजना बनाई। रामी केसरिया और अनिल गंगल ने साथ में रहने के लिए खुद को खत्म करने का प्लान बनाया। इसके लिए दोनों ने मिलकर एक बुजुर्ग को अपने साथ लिया और सुनसान इलाके में गए।

विज्ञापन

दोनों ने मिलकर बनाई आत्महत्या की प्लानिंग!

दोनों ने मिलकर सूनसान इलाके में ले जाकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग को ये दोनों जानते भी नहीं थे लेकिन उसकी हत्या कर आग के हवाले कर दिया। बुजुर्ग के शव को आग लगाने के बाद उसके पास में ही रामी ने अपने कपड़े निकालकर रख दिए, जिससे लोगों को लगे कि उसने ही आत्महत्या की है। हुआ भी ऐसा ही।

विज्ञापन

दो महीने बाद ही पिता के पास पहुंची महिला 

घटना के बाद रामी और अनिल जिला छोड़कर भाग गए और परिजनों को लगा कि उसने आत्महत्या कर ली है। इसकी पुष्टि हो जाने के बाद दोनों ने एक कमरा किराये पर लिया और साथ में रहने लगे लेकिन दो महीने बाद रामी अपने पिता के पास चली गई। पिता के पास जाकर रामी ने पूरी जानकारी दी कि वह मरी नहीं है बल्कि जिंदा है और जिस शख्स की लाश को लोग ‘रामी’ की मान रहे थे, वह किसी और की थी।

विज्ञापन

पिता के पास पहुंची बेटी और उसकी साजिश को जानकर पिता बहुत दुखी हुआ। पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने रामी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ