हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दुल्हन की जिद पर बर्फ के बीच हुआ विवाह, -25 डिग्री तापमान में सजा मंडप! देखिए वीडियो

Destination Wedding Himachal Pradesh Viral Video : बर्फ से ढके स्पीति में एक कपल की शादी के लिए मंडप सजाया गया, धूमधाम से शादी हुई। स्थानीय लोगों को पता ही नहीं चला कि आखिर हो क्या रहा है। एक ने कहा कि हमें लगा कि किसी फिल्म को शूटिंग चल रही है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में हुई शादी का वीडियो वायरल

Destination Wedding Himachal Pradesh Viral Video:अपनी शादी के लिए लोगों के तरह-तरह के सपने होते हैं। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है तो पारंपरिक शादी करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, ये शादी बर्फ के बीच हो रही है। वीडियो विदेश का नहीं बल्कि भारत का ही है।

हिमाचल प्रदेश का है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चारो तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है और एक जगह मंडप लगा हुआ है और कुछ मेहमान दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि गुजरात के कपल ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति में शादी की है। जिस वक्त शादी हो रही थी, उस वक्त वहां का तापमान लगभग -25 डिग्री सेल्सियस था।

मिली जानकारी के अनुसार, स्पीति जिले के मोरंग गांव में बर्फ से ढकी खुली जगह पर जोड़े की शादी हुई। हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि लड़की की जिद के बाद यह शादी विषम परिस्थियों में भी आयोजित की गई।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि लाहौल स्फीति वाले ठंड की वजह से घर से नहीं निकलते और ये लोग वहां जाकर शादी कर रहे हैं। एक ने लिखा की कुछ लोगों के पास इतना पैसा है कि वह खर्च करने के लिए तमाम बहाने खोजते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : तीन नर्सों का वायरल वीडियो, ऑपरेशन थियेटर में बनाई थी रील, चली गई जॉब तो बुरा हुआ फील

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि वे पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को नष्ट कर रहे हैं, केवल रील के लिए अनावश्यक भागदौड़ और प्रदूषण फैला रहे हैं। एक ने लिखा कि इन लोगों ने यहां जो भी कूड़ा फैलाया है, प्रशासन को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां ये लोग सफाई करके ही जाएं। एक ने लिखा कि लोगों ने अजीब अजीब शौक पाल रखें हैं भाई, कमाल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola