Gujarat Viral Video : गुजरात के अहमदाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोरनी ने 28 किलो चांदी पर आसानी से हाथ साफ कर दिया। इस चोरनी ने इस कदर रेकी की थी कि वह आसानी से लाखों की चांदी सेकंडों में लेकर भाग निकली और कोई कुछ नहीं कर पाया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मामला अहमदाबाद के कृष्णा नगर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स दुकान के सामने और सड़क किनारे स्कूटी पर बैठा हुआ है। स्कूटी में आगे की तरफ दो बैग रखे गए है। स्कूटी के पीछे एक महिला खड़ी है। मौका पाते ही महिला बैग छीनकर भाग निकली।.
बताया गया कि जो बैग लेकर महिला भागी, उसमें 28 किलो चांदी थी। महिला के भागने के कुछ देर बाद तक स्कूटी सवार शख्स को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? जब उसे आभास हुआ कि महिला बैग लेकर भागी है तो स्कूटी से पीछा करने लगा लेकिन तब तक महिला आगे बाइक लेकर तैयार खड़े शख्स के साथ फरार हो गई।
महिला और उसका साथी दोनों अपने चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे, जिससे दोनों की पहचान ना हो सके। भागने के दौरान महिला गिरते-गिरते बची, इसके बावजूद भी वह फरार हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इसे देखकर हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें : बाइक से घूम रहे लड़कों को दिखा कुछ ऐसा, उल्टे पैर भागने पर हुए मजबूर; खड़े हो गए रोंगटे
बताया जा रहा है कि लाल भाई ज्वेलर्स दुकान के पास चांदी से भरे दो बैग के साथ भरत भाई एक्टिवा पर बैठे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। चांदी की कीमत 24 लाख के आसपास बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines