World Record: दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं जो जिंदगी में कुछ कर नाम कमाना चाहते हैं, इसके लिए वह मुश्किल से मुश्किल टास्क करने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। अजीब अजीब रिकॉर्ड बनाते हैं। अब एक शख्स ने अंडरवियर पहनकर रिकॉर्ड बनाया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स तेजी से अंडरवियर पहनता दिखाई दे रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बताया गया कि निकोलस मैनिंग ने 10 अंडरवियर पहने में 13.03 सेकंड का समय लिया।
यह रिकॉर्ड बनाने के लिए शख्स ने सबसे पहले अंडरवियर को नीचे लाइन से रख दिया है। जैसे ही समय स्टार्ट हुआ, उसने तेजी से अंडरवियर पहनना शुरू कर दिया। 10 अंडरवियर पहनने में निकोलस मैनिंग को 13.03 सेकंड का समय लगा। रिकॉर्ड बनाने के बाद शख्स ने कहा कि वह लगातार 6 महीने से इसके लिए अभ्यास कर रहा था।
यह भी पढ़ें : Viral Video: ‘मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी’ गाने पर आंटी के सामने अंकल ने किया धमाकेदार डांस
एक यूजर ने लिखा कि इस तरह का रिकॉर्ड बनाना आसान लग रहा है लेकिन थोड़ा कठिन है। एक अन्य ने लिखा कि ये लोग कैसे कैसे रिकॉर्ड बनाने में लगे रहते हैं, वैसे इससे पहले ये रिकॉर्ड शायद था नहीं, यह पहला अटैम्प्ट है। एक ने लिखा कि जब मैं स्कूल जाने के लिए लेट हो जाता हूं तो मैं ऐसे ही जल्दी जल्दी कपड़े पहनता हूं। एक ने लिखा कि अगर एलियन यहां आने से पहले इस वीडियो को देख लिया तो वह वापस भाग जाएगा।
रिकॉर्ड बनाने में भारतीय लोगों का भी नाम पीछे नहीं है। दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला स्मिता श्रीवास्तव, सबसे लंबी मूंछ वाला व्यक्ति राम सिंह चौहान, लकड़ी का सबसे छोटा चम्मच बनने वाला शख्स शशिकांत प्रजापति भारत से ही हैं। इतना ही नहीं, स्टेज पर सबसे अधिक समय तक डांस करने वाली महिला सृष्टि भी भारत की ही हैं।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
9 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines