---विज्ञापन---

‘ये VIDEO देख तो एल‍ियन भी वापस भाग जाए’…13 सेकेंड में पहन डाले 10 अंडरव‍ियर

World Record : एक शख्स ने 13 सेंकड में 10 अंडरवियर पहनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

---विज्ञापन---

World Record: दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं जो जिंदगी में कुछ कर नाम कमाना चाहते हैं, इसके लिए वह मुश्किल से मुश्किल टास्क करने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। अजीब अजीब रिकॉर्ड बनाते हैं। अब एक शख्स ने अंडरव‍ियर पहनकर रिकॉर्ड बनाया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक शख्स तेजी से अंडरवियर पहनता दिखाई दे रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बताया गया कि निकोलस मैनिंग ने 10 अंडरवियर पहने में 13.03 सेकंड का समय लिया।

---विज्ञापन---

यह रिकॉर्ड बनाने के लिए शख्स ने सबसे पहले अंडरवियर को नीचे लाइन से रख दिया है। जैसे ही समय स्टार्ट हुआ, उसने तेजी से अंडरवियर पहनना शुरू कर दिया। 10 अंडरवियर पहनने में निकोलस मैनिंग को 13.03 सेकंड का समय लगा। रिकॉर्ड बनाने के बाद शख्स ने कहा कि वह लगातार 6 महीने से इसके लिए अभ्यास कर रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Viral Video: ‘मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी’ गाने पर आंटी के सामने अंकल ने किया धमाकेदार डांस

एक यूजर ने लिखा कि इस तरह का रिकॉर्ड बनाना आसान लग रहा है लेकिन थोड़ा कठिन है। एक अन्य ने लिखा कि ये लोग कैसे कैसे रिकॉर्ड बनाने में लगे रहते हैं, वैसे इससे पहले ये रिकॉर्ड शायद था नहीं, यह पहला अटैम्प्ट है। एक ने लिखा कि जब मैं स्कूल जाने के लिए लेट हो जाता हूं तो मैं ऐसे ही जल्दी जल्दी कपड़े पहनता हूं। एक ने लिखा कि अगर एलियन यहां आने से पहले इस वीडियो को देख लिया तो वह वापस भाग जाएगा।

---विज्ञापन---

रिकॉर्ड बनाने में भारतीय लोगों का भी नाम पीछे नहीं है। दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला स्मिता श्रीवास्तव, सबसे लंबी मूंछ वाला व्यक्ति राम सिंह चौहान, लकड़ी का सबसे छोटा चम्मच बनने वाला शख्स शशिकांत प्रजापति भारत से ही हैं। इतना ही नहीं, स्टेज पर सबसे अधिक समय तक डांस करने वाली महिला सृष्टि भी भारत की ही हैं।

First published on: Dec 30, 2023 01:36 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola