हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गजब! बड़े लोगों के बड़े शौक, शादी में मेहमान खुद ही सेंक रहे रोटी, देखें Video

Guests Making Roti Social Media Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर बड़ा ही अनोखा वीडियो देखने को मिला है। जिसमें शादी में आए मेहमान अपने लिए खुद ही रोटियां बना रहे हैं। वीडियो देख नेटिजन्स बोले- बड़े लोगों के बड़े शौक हैं।

विज्ञापन

Guests Making Roti Social Media Wedding Viral Video: आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि बड़े लोगों के बड़े शौक होते हैं, यानी जिन लोगों के पास धन-दौलत हद से ज्यादा होती है तो उनके शौक भी हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में वे शौक-शौक में ऐसी चीज करने लग जाते हैं, जिसे देखकर लोग भी कहते हैं क्या अजीब शौक है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको ये कहावत याद आ जाएगी। दरअसल, इस वीडियो में शादी में आए मेहमान खुद ही रोटियां बनाकर खा रहे हैं। आम तौर पर आपने शादियों में बावर्ची को रोटियां बनाते देखा होगा लेकिन यहां पर शौक के नाम पर मेहमान खुद ही बावर्ची गए।

वायरल हो रहा है वीडियो 

एक्स पर इस वीडियो को Eminent Woke नाम के यूजर ने शेयर कर कैप्शन दिया है कि बड़े फंक्शन में नई चीज देखने मिली। मेहमान अपनी रोटियां खुद ही सेंक कर खा रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े शौक के चलते मेहमान चूल्हे पर खुद ही रोटी बना रहे हैं। शायद आपने ऐसा सोचा भी नहीं होगा क्योंकि समान्य तौर पर शादियों में मेहमानों की खातिर-दारी की जाती है कि उनके सम्मान में खाना उनको परोसा जाता है। हालांकि, ज्यातर शादियों में अभी भी ऐसा ही होता है लेकिन यहां पर कुछ ही और देखने को मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग खुशी-खुशी रोटियां सेंक रहे हैं।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

ये भी पढ़ें: गजब का जज्बा! बिना हाथों के पैदा हुई महिला चलाने लगी कार, हर तरफ हो रही तारीफ

लोगों ने दिए अजब-गजब के रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स भी अजब-गजब के रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ये लोग अपनी प्लेट और चम्मच भी खुद ही धोए तो बहुत दिलचस्प होगा। इसी के साथ दूसरे यूजर ने लिखा कि अमीर लोग हैं शौक-शौक में कुछ भी कर सकते हैं। वहीं तीसरे शख्स ने लिखा कि फूफा जी अब अपनी रोटियां खुद ही बनाएंगे और कच्ची रोटियों के लिए शिकायत भी नहीं करेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Online ऑर्डर कर मंगाई बिरयानी, खाना खाते समय निकल गई छिपकली, Video

(https://experience.afrotech.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें