हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 30 साल में दुल्हन ने 20 बार क्यों की शादी? देखें, बिहार के वायरल हुए वीडियो में

Bihar Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बता रही है कि उसने तीस साल में 20 बार शादी की है। पतियों के बारे में उसने हैरान करने वाली बात कही है।

विज्ञापन

Bihar Viral Video : शादी- ब्याह हर किसी की जिंदगी का एक खास लम्हा होता है। एक तरफ जहां लड़कियां घर परिवार छोड़कर नए परिवार में घुल मिल जाती हैं तो वहीं लड़कों की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। कुछ लोग शादी के महत्व को समझते ही नहीं तो कुछ एक से अधिक शादियां करते हैं। एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की बता रही है कि वह 20 बार शादी कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की दुल्हन के कपड़े पहनकर बेड पर बैठी हुई है। इस दौरान एक शख्स उससे सवाल पूछ रहा है कि आपने अब तक कितनी शादी की है? महिला ने जवाब दिया कि अब तक वह 20 शादी कर चुकी है।

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में वह कह रही है कि उसकी उम्र तीस साल है और वह 20 बार शादी कर चुकी है। इसमें से पांच छह पतियों की मौत हो गई, जबकि अन्य ने उसे छोड़ दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन


वायरल रहे वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ मजे ले रहे हैं तो कुछ इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या ये लड़की वाकई 20 बार शादी कर सकती हैं? एक ने लिखा कि दो चार शादी के बाद पति नहीं रुके तो कम से कम अब तो मान जा बहन, क्या करना चाहती है?

यह भी पढ़ें : हेयर स्टाइल देख बच्ची को स्कूल से भेजा घर, टीचर बोलीं-शुक्र करें सस्पेंड नहीं किया वरना…

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये वीडियो स्किप्टेड लग रहा है। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एक अन्य ने लिखा कि लड़की झूठ बोल रही है, ये वही लोग हैं जो कुछ व्यूज के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि समाज कहां जा रहा है भाई, संभालों इसे वरना दुनिया पलट जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola