हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हनीमून से लौटने पर शादी को लेकर ट्रोल हुआ बेटा, मां की एक हरकत में मंडप से निकाला था बाहर

Weird News in Hindi : अपनी शादी में अपनी मां पर दूल्हा बुरी तरह भड़क गया, इसके पीछे एक बड़ी वजह थी। हालांकि अब मां समझ नहीं पा रही है कि उसने गलत किया या सही।

विज्ञापन

Weird News in Hindi : एक शख्स अपनी शादी में अपनी मां की हरकत से इस कदर परेशान हो गया कि उसने मां को शादी से बाहर निकाल दिया। शादी के बाद जब वह हनीमून मनाकर वापस लौटा तो वह अपने रिश्तेदारों और जानकारों के मैसेज को देखकर हैरान रह गया। अब शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोगों से यह समझने में मदद मांगी है कि क्या उसने ठीक किया या गलत।

शख्स ने बताया कि जब वह पढ़ाई कर रहा था, तभी उसके मां-बाप अलग हो गए थे। अब जब शख्स शादी करने जा रहा था तो उसने अपने माता और पिता दोनों को अपने साथ किसी एक को लाने की आज्ञा दी थी। शादी के दिन जब लड़के ने देखा कि उसकी मां एक लड़की के साथ पहुंची तो हैरान रह गया और अपनी मां को वहां से निकालने का फैसला किया।

शख्स ने कहा कि वह एक लड़की से प्यार करता था लेकिन उस लड़की की वजह से ये लड़का बहुत परेशान रहता था। हालांकि शख्स की मां उस लड़की को बहुत पसंद करती थी और दोनों में अच्छी बनती थी। एक तरफ जहां लड़का उस लड़की छोड़कर आगे बढ़ गया, वहीं शख्स की नई गर्लफ्रेंड मां को बिलकुल पसंद नहीं करती थी लेकिन शादी के दिन वह ऐसा कुछ कर देगी, इसका अंदाजा लड़के को नहीं था।

विज्ञापन

शादी में जब लड़के की मां पहुंची तो लड़के ने देखा कि उसके साथ उसकी पूर्व प्रेमिका भी थी। यह देखकर लड़का बुरी तरह भड़क गया और पास में जाकर धीरे से मां को तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद लड़का अपनी शादी में व्यस्त हो गया, शादी के बाद हनीमून पर गया। जब दोनों वापस आए तो कई रिश्तेदारों के मैसेज आए थे, जिसमें लिखा था कि उसने मां के साथ ठीक नहीं किया।

रिश्तेदारों का कहना था कि अगर पूर्व एक्स को देखकर इस कदर गुस्सा आ गया तो अपनी मां को बाहर नहीं करना चाहिए था। बल्कि सिर्फ उसी लड़की को वहां से जाने के लिए कहना था। इसके बाद लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से राय मांगी है। अधिकतर लोगों का यही कहना है कि लड़के को अपनी मां के साथ ये व्यवहार नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola