Delhi Wedding Cancelled : राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी शादी में बॉलीवुड गाने पर डांस करना महंगा पड़ गया। लड़के से उसकी दुल्हनिया नहीं बल्कि दुल्हनिया के पिता खफा हो गए। उन्हें समझाने की तमाम कोशिश हुई लेकिन वह शादी रद्द करने पर अड़ गए और इसके बाद ये शादी होते-होते रह गई।
शादी नई दिल्ली में होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, दूल्हे से उसके दोस्तों ने डांस करने के लिए कहा। जब दूल्हा डांस करने के लिए खड़ा हुआ तो बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ बजने लगा। दूल्हा दोस्तों के साथ इस गाने पर डांस करने लगा। कई मेहमानों ने भी दूल्हे को डांस करता देख उसका हौसला बढ़ाया लेकिन दुल्हन के पिता को ये बिलकुल पसंद नहीं आया।
लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस करना बिलकुल ठीक नहीं था इसलिए उन्होंने तुरंत इस शादी को रोकने का ऐलान कर दिया। दुल्हन के पिता ने कहा कि दूल्हे का व्यवहार उनके परिवार के मूल्यों का अपमान करने वाला है। पिता की बातें सुनकर दुल्हन रो पड़ी। दुल्हन ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
यह भी पढ़ें : क्या महाकुंभ में 144 साल के बाबा ने ली समाधि? अंतिम दर्शन का वीडियो हो रहा वायरल
रोती हुई दुल्हन ने अपने पिता से कहा कि यह सब मजाक चल रहा था लेकिन पिता ने एक भी ना सुनी। शादी रोके जाने के बाद भी दुल्हन के पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अपनी बेटी से साफ कह दिया है कि दूल्हे के परिवार वालों से किसी तरह का रिश्ता ना रखा जाए।
यह भी पढ़ें : कुंभ मेले में व्यक्ति ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हालांकि यह कोई पहली शादी नहीं है जो शादी के दिन ही रद्द हुई हो। पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दूल्हे ने खाना परोसने में देरी होने के कारण अपनी शादी रद्द कर दी थी । उसी दिन बाद में उसने अपनी चचेरी बहन से शादी कर ली।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines