हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ये कर्मचारी हैं या गुंडे? तेल भराने पहुंचे शख्स की पेट्रोल पंप पर हुई पिटाई, एक्शन में पुलिस

Gr. Noida Viral Video : मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है। पेट्रोल भराने पहुंचे एक शख्स को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पीट दिया। इस मामले में अब पुलिस ने एक्शन लिया है ।

विज्ञापन

Gr. Noida Viral Video : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वीडियो में एक पेट्रोल पंप पर मारपीट होती दिखाई दे रही है।

पेट्रोल पंप के कर्मचारी हैं या गुंडे?

बताया जा रहा है कि एक शख्स पेट्रोल भरवाने पहुंचा था, जहां किसी बात को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बहस हो गई। कहासुनी के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने शख्स पर हमला कर दिया। इसके बाद कई कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर शख्स की पिटाई की।

खूब वायरल हो रहा है वीडियो 

कहा जा रहा है कि शख्स की काफी पिटाई की गई थी, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया था। तेल भराने पहुंचे किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का दावा है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि ये कर्मचारी तो शख्स को ऐसे पीट रहे हैं, जैसे पेशेवर अपराधी हैं। एक ने लिखा कि इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिस भले ही कार्रवाई करे लेकिन बदमाशी करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें : लिफ्ट में मासूम कुत्ते को बेरहमी से पीटने लगा शख्स, वीडियो देख गुस्से से लाल हुए लोग

विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मारपीट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola