हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जूस पीने वाले सावधान! अनार के दाने में घूमते मिले कॉकरोच, पुलिस ने लिया एक्शन

Juice Shop Viral Video : जूस में थूक, आइसक्रीम में कीड़े के बाद ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां जूस की दुकान में रखे गए अनार और मौसमी में कीड़े घूमते पाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Juice Shop Viral Video : गर्मी से परेशान होकर लोग पानी और जूस पीते हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलती हैं और शरीर को ताकत लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में गन्ने का जूस बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, आरोप था कि वह थूककर गन्ने का जूस पिलाते थे। अब एक और जूस किए दुकानदार की करतूत सामने आई है, जूस बनाने के लिए रखे गए अनार के दाने में कीड़े घूमते दिखाई दिए।

जूस की दुकान में मिले कीड़े

मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, यहां की एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। एक ग्राहक ने जूस बनाने के लिए रखे गए मौसमी और अनार के दाने में घूम रहे कीड़ों का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकान में गंदगी है और हर तरफ कीड़े-कॉकरोच दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान पहुंची और जूस, फलों के नमूने लेकर गई है। बताया जा रहा है कि एसडीएम कोर्ट में जूस की दुकान मालिक के खिलाफ वाद दायर किया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि वीडियो पुराना है और इस पर कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि चमन नाम की ये दुकान बाहर से खूब चमकती दिखाई दी लेकिन दुकान के अंदर गंदगी और कीड़ों की भरमार दिखी। दुकान के अंदर फल के छिलके, कीड़े आदि अधिक मात्रा में थे। ऐसे जूस को पीकर स्वस्थ इंसान भी बीमार हो जाए। दुकान का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए।

यह भी पढ़ें : 8 साल की उम्र में मरने वाली थी लड़की, एल‍ियन से बदल ली आत्‍मा! डॉक्टर भी रह गए हैरान

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि खाद्य विभाग टीम की मेहरबानी है कि आज लोग जहर खा और पी रहे हैं। एक ने लिखा कि पहला केस तो खाद्य विभाग की टीम पर होना चाहिए कि वह ऐसी दुकानों का औचक निरीक्षण क्यों नहीं करते हैं, सबसे बड़े जिम्मेदार तो यही हैं। एक अन्य ने लिखा कि बताओ, गन्ने का जूस पियो तो थूक देते हैं, आइसक्रीम खाओ तो कनखजूरा निकलता है, जूस पियो तो कीड़े ही पीसकर पिला दे रहे हैं , करें तो करें क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola