एयरपोर्ट पर दादी के साथ हुआ कुछ ऐसा… वीडियो देख भावुक हो रहे लोग
Author: Mohd Tahleel Chaudhary
Mar 10, 2026 08:09 PM IST
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं. यह खास पल देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं.
दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रवि राज राजपुरोहित नाम के शख्स ने शेयर किया है. उन्होंने अपनी दादी का छोटा सा सपना पूरा करने के लिए उन्हें पहली बार हवाई जहाज की सैर कराई. वीडियो में दादी को एयरपोर्ट के अंदर चलते और फिर विमान में चढ़ते हुए देखा जा सकता है.
प्लेन में बैठने के बाद दादी खिड़की से बाहर झांकती नजर आती हैं. उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई देता है. ऐसा लगता है कि यह पल उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गया.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि अपने बुजुर्गों के छोटे-छोटे सपनों को पूरा करना सबसे बड़ी खुशी होती है. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.
इंस्टाग्राम पर rajpurohit_ravirazz नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines