Rajasthan Alwar School Teacher Mamta Meena Drunk: आमतौर पर स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और गुरु को भगवान से बढ़कर माना गया है। मगर राजस्थान के एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला नजारा सामने आया है। जहां एक महिला टीचर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया है। प्रिंसिपल का कॉलर पकड़ने से लेकर अन्य शिक्षकों को धमकाने और सरपंच के साथ बदतमीजी करते हुए महिला टीचर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
प्रिंसिपल को दी धमकी
ये मामला अलवर के नंगला जोगी स्कूल का है। जहां महिला शिक्षिका ममता मीणा ने शराब पीकर खूब हंगामा मचाया है। उन्होंने कॉलर पकड़ कर प्रिंसिपल को स्कूल से बाहर निकाल दिया। वीडियो में शिक्षिका जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते भी दिखाई दे रही है। महिला ने गांव के सरपंच को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है। महिला शिक्षिका ने स्कूल के हेड मास्टर को धमकाते हुए कहा कि पंडितो की सारी पंडतायी निकाल दूंगी, 1 मिनट लगेगी, मुझे पंडितों को झापड़ मारने में। इसके अलावा शिक्षिका स्कूल में थूकते हुए भी दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर महिलाओं को गर्भवती होने की गारंटी, फर्जी विज्ञापन केस में नूंह पुलिस ने पकड़े दो ठग
सरपंच को भी नहीं छोड़ा
स्कूल में चल रहे हंगामे की भनक सरपंच इमरान खान को लगी तो वो फौरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिक्षिका को समझाने की कोशिश की। मगर शिक्षिका ने सरपंच को भी नहीं छोड़ा। शिक्षिका ने कहा कि सरपंच कौन होता है मुझे आदेश देने वाला। सरकार मेरी जेब में है। सीएम भजनलाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मैं अच्छे से जानती हूं। कांग्रेस के लोग भी मेरी जेब में है और कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
निलंबित हुई शिक्षिका
स्कूल का स्टाफ भी महिला टीचर से काफी तंग आ चुके हैं। खबरों की मानें तो महिला अक्सर स्कूल में बार-बार थूकते हुए सबको धमकी देती है। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। अलवर के जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ममता मीणा को निलंबित कर उन्हें कार्यालय में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
16 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines