Viral content-video fake or real: सोशल मीडिया पर कई ऐसे कंटेंट, फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर किसी के लिए भी समझना मुश्किल हो जाता है कि शेयर की गई जानकारी रियल है या फेक। कंटेंट, इमेज और वीडियो को इतनी अच्छी तरह पेश किया जाता है कि वो देखने में रियल ही लगता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक खबरों की सच्चाई का पता आप गूगल सर्च के जरिए लगा सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
वेबसाइट के बारे में सर्च करें
19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई ऐसे कंटेंट और वीडियो वायरल होते हैं, जो झूठी जानकारियों को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए क्रोम के जरिए वेबसाइट और पेज की जानकारी को सर्च करें। इसके लिए पेज के कॉर्नर पर बने तीन डॉट पर क्लिक करें। तीन डॉट पर क्लिक करते ही search this page with google पर क्लिक करें। इसपर क्लिक करते ही पेज का सोर्स खुल जाएगा। अब अधिक जानकारी के लिए more about this page पर क्लिक कर के पेज से जुड़ी हर जानकारियों के बारे में जान सकते हैं।
वायरल वीडियो का सच कैसे पता करें
वायरल वीडियो का सच पता करने के लिए सबसे पहले google chrome webstore पर जाकर ब्राउजर में Invid एक्सटेंशन को जोड़ें। इसमें वीडियो का लिंक डालें या फिर वीडियो को अपलोड कर करे। वीडियो अपलोड करने के बाद इसके कई की फ्रेम खुल जाएंगे। की फ्रेम का इस्तेमाल कर के पता लगाया जा सकता है कि वीडियो रियल है या फेक।
यह भी पढ़ें : सरकार की योजना बना देगी अंबानी-अडानी, खड़ा करें करोड़ों का कारोबार
रिवर्स इमेज का इस्तेमाल कर के निकालें इमेज डिटेल्स
अगर किसी फोटो को लेकर कंफ्यूज हैं, तो गूगल के रिवर्स इमेज के प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए गूगल सिर्फ उसी इमेज की नहीं बल्कि उससे मिलती-जुलती हर इमेज की डिटेल्स देगा। इसके लिए गूगल इमेज का इस्तेमाल कर के फोटो को अपलोड करें। इसके बाद find image source और exact image match पर क्लिक कर के उस तस्वीर से जुड़ी सारी डिटेल्स आपको मिल जाएंगी। इसके जरिए आप ये भी जान पाएंगे कि इस इमेज को कब और किस साइट पर अपलोड किया गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines