Viral Post : गूगल जैसी कंपनी में काम करना कई लोगों का सपना होता है लेकिन इस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की ने जब दूसरी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया तो जवाब पढ़कर हैरान रह गई। लड़की इस बात से निराश हो गई कि पहले उसे परफेक्ट बताया गया और फिर रिजेक्ट कर दिया गया। दिल्ली में रहने वाली अन्नू शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
गूगल कंपनी में नौकरी करने वाली अन्नू शर्मा ने पहले परफेक्ट बताए जाने और फिर रिजेक्ट किए जाने के अपने अनुभव को शेयर किया है, जिसे पढ़कर लोग चौंक गए। कंपनी की तरफ से दिए गए जवाब में लिखा है कि “आपके रिज्यूमे की समीक्षा करने के बाद, हमने महसूस किया कि आपकी योग्यताएं इस रोल की आवश्यकताओं से काफी अधिक हैं। हमारा अनुभव बताता है कि उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार अक्सर असंतोषजनक हो जाते हैं और ज्वाइन करने के तुरंत बाद छोड़ देते हैं।”
अन्नू शर्मा का पोस्ट हुआ वायरल
कंपनी के जवाब को शेयर करते हुए अन्नू शर्मा ने लिखा कि “मुझे नहीं पता था कि आपको बहुत अच्छा होने के कारण रिजेक्ट किया जा सकता है।” सोशल मीडिया पर अन्नू का यह पोस्ट वायरल हो गया, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 82 हजार लोग देख चुके हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे हाल ही में इसलिए नहीं रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि मैं अधिक योग्य नहीं था, बल्कि इसलिए कि मैं हाई रैंकिंग वाले कॉलेज से था। एक ने लिखा कि अगर आप गूगल जैसी जगहों पर नौकरी कर रहे हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत ही क्या है। आपको अब घर बसाने के बारे में सोचना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मेरी शादी करवाओ विधायक जी! पेट्रोल पंप पर वोटर की अनोखी मांग का वीडियो वायरल
एक अन्य ने लिखा कि आपको इस मामले में उनके खुलेपन की सराहना करनी चाहिए। वे आसानी से कोई बहाना बना सकते थे या आप पर आरोप लगा सकते थे। इसके बजाय उन्होंने आपकी काबिलियत की तारीफ की है और नौकरी पर ना रख पाने की मजबूरी बताई है। एक अन्य ने लिखा कि कौन है ऐसी कंपनी, जो गूगल के कर्मचारी को नौकरी पर रखने से इनकार कर रही है।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
17 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
20 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
21 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines