Goa: गोवा भारत का बड़ा पर्यटन केंद्र माना जाता है। देश और दुनिया के सैलानी हर साल गोवा आते हैं। वहीं अब गोवा के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गोवा में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का अभियान चलाया है। जिसके तहत मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता जगनन्नाथ सिंह राव ने स्वामी ब्रह्मेशानंद और मुख्य्मंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की है।
स्वामी ब्रह्मेशानंद से लिया आशीर्वाद
समुद्री तटों के लिए विख्यात गोवा में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम के तहत जगनन्नाथ सिंह राव ने पद्मनाभ पीठ पहुंचकर सदगुरु स्वामी ब्रह्मेशानंदजी और गुरू माता ब्राह्मी देवी से मिलकर आशीर्वाद लिया और गोवा अध्यात्मिक पर्यटन की सदगुरु की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आश्रम का भ्रमण कर वहां चल रही गतिविधियों तथा भावी योजनाओं की जानकारी ली। वह गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
बता दें कि इस मुहिम के माध्यम से पद्मनाभ पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मेशनंद और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उत्तराखंड के हरिद्वार के दौरे पर भी गए थे, इसी कड़ी में जगन्नाथ सिंह राव गोवा पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।
गोवा में बढ़ना चाहिए आध्यात्मिक पर्यटन
इस दौरान सीएम प्रमोद सावंत ने कहा वे गोवा में स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहते हैं, इसके लिए हाल ही में हरिद्वार भी गए थे। जहां स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और स्वामी अवधेशानंद से मुलाकात की थी और उन्हें गोवा आने का नियंत्रण दिया था
वहीं जगन्नाथ सिंह राव ने अपना पूर्ण सहयोग देने की इच्छा जाहिर की और पहले भी राव सनातन धर्म के कार्यक्रमों में शामिल हुए है, वर्तमान में उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ राजस्थान भीनमाल कार्यक्रम में देखा गया था। बता दें कि गोवा अपने समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines