UP, Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी से प्यार, प्रेमी और प्रेमिका की एक डरा देने वाली कहानी सामने आई है। प्रेमी और प्रेमिका के बीच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि स्थितियां ऐसी बनी कि दोनों की शादी नहीं हो पाई। दोनों की शादी कहीं और हो आई और दोनों अपनी अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए लेकिन कुछ ही दिन बाद प्रेमिका अपने पति से तलाक लेकर वापस आ गई। इसके बाद सालों तक दबा दोनों का प्यार फिर आसमान पर पहुंचने लगा लेकिन फिर एक खतरनाक कांड हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला उत्तर प्रदेश में अमेठी के संग्रामपुर का है। उर्मिला मौर्या और ओमशंकर द्विवेदी एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन दोनों की आपस में शादी नहीं हो पाई। दोनों की अलग अलग शादी हुई तो दोनों की राहें बदल गईं लेकिन कुछ वक्त बाद ही उर्मिला का तलाक हो गया और वह मायके आकर रहने लगी। उर्मिला के घर के सामने ही ओमशंकर की दुकान थी। ऐसे में दोनों का मिलना जुलना शुरू हुआ और सालों पुराना प्यार फिर परवान चढ़ने लगा।
गांव के ही एक लड़के के साथ था उर्मिला का प्रेम संबंध
उर्मिला अक्सर ओमशंकर की दुकान पर किसी न किसी बहाने से पहुंच जाती थी और दोनों के बीच में घंटों बातचीत होती। लोगों से बचकर दोनों के बीच ये सिलसिला काफी वक्त तक चलता रहा। इसी बीच उर्मिला के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन 26 जून को अचानक गायब हो गई। पता चला कि उसका फोन भी बंद है। उर्मिला के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि 34 साल की उर्मिला गोरखापुर बैंक जाने के लिए निकली थी लेकिन वह वापस लौटकर घर नहीं आई।
यह भी पढ़ें : टूटी पटरी पर दौड़ती ट्रेन देखकर भड़के लोग, बोले-हादसा ना हो तो क्या हो?; रेलवे ने खुद ने बताई सच्चाई
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो अन्य थानों पर उर्मिला की फोटो भेजकर खबरियों को एक्टिव कर दिया। इसी बीच उर्मिला की लाश मिल गई। बताया गया कि उसे गोली मारी गई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि उर्मिला का गांव के ही ओमशंकर से प्रेम संबंध था। अब पुलिस पूछताछ के लिए ओमशंकर के घर पहुंची तो वह मिला ही नहीं। ओमशंकर के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ओमशंकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : बर्थडे बॉय को शराब की वजह से मिली मौत, कम पड़ने पर दोस्तों ने बालकनी से नीचे फेंका
पूछताछ में पुलिस को ओमशंकर ने बताया कि उर्मिला से उसके संबंध शादी से पहले से ही था। शादी के बाद दोनों एक दूसरे को भूल गए थे लेकिन जब उर्मिला वापस अपने घर आ गई तो दोनों के बीच प्यार फिर बढ़ गया। अब उर्मिला ओमशंकर पर शादी का दबाव बनाने लगी, साथ ही केस दर्ज करवाने की धमकी देने लगी। इससे ओमशंकर परेशान हो गया और उसने उर्मिला को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। मिलने के बहाने बुलाया और सिर में गोली मार दी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines