हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पहली रात की डेट बॉयफ्रेंड के लिए बनी आफत; गर्लफ्रेंड ने कुछ देखते ही बना लिया रिश्ता तोड़ने का मन

विज्ञापन

Bizarre News :  तमाम डेटिंग ऐप से आजकल लोग अपने लिए पार्टनर की तलाश करते हैं। कई बार लोगों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है तो कभी पसंद ना मिलने से रिश्ता टूट जाता है। एक लड़की ने जब एक लड़के को डेट करना शुरू किया तो वह बहुत खुश थी। लड़का, लड़की को खूब पसंद था और उसे वह अपने सपनों का राजकुमार बताती थी। इसके बाद दोनों ने एक बार मिलने का फैसला किया, मिलने के बाद लड़की सन्न रह गई और उसने ये रिश्ता तोड़ने का फैसला किया।

पहली बार बॉयफ्रेंड से मिली गर्लफ्रेंड

मम्सनेट पर एक पोस्ट लिखकर महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से एक शख्स को डेट कर रही है, जिसे वह बेहद पसंद करती है। कई महीने तक डेट करने के बाद दोनों ने साथ में कुछ अच्छा टाइम बिताने का फैसला किया। महिला ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन इसके बाद लड़की का मन हट गया और उसने लड़के से रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया।

महिला का कहना है कि जब भी हम दोनों डेट पर एक दूसरे से मिलते थे तो हमें किसी तरह की परेशानी नहीं थी लेकिन जब सेक्स करने के लिए हम बिस्तर पर थे तो लड़के के शरीर की दुर्गंध ने मुझे परेशान कर दिया। यह ऐसी दुर्गंध थी, जिसे झेल पाना मेरे लिए संभव ही नहीं है। महिला ने कहा कि मैंने उससे इस बारे में कोई बात नहीं की क्योंकि वह नाराज हो सकता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Ajab Gajab: महिला की न्यूड बॉडी पर परोसा जाता है खाना, तो कहीं कब्रिस्तान में पिलाते हैं चाय-कॉफी; ये हैं अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट

उसने बताया कि जब वह पूरी तरह से कपड़े पहने हुए डेट पर आता था तो उसके पास से कोई गंध नहीं आती थी। वह एकदम फ्रेश लगता था लेकिन बिस्तर पर उसके गंध को झेलना मुझसे नहीं हो पाएगा। उसने कहा कि ये वो गंध नहीं है जो ना नहाने की वजह से आती है, ये बहुत अजीब और बेकार गंध थी, जिसे मैं नहीं झेल सकती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मेट्रो स्टेशन पर युवक ने युवती को ऐसे चूमा, सबका माथा घूमा, वायरल हुआ वीडियो

महिला का कहना है कि उसे यह समझ नहीं आ रहा है कि अपने बॉयफ्रेंड को कैसे यह बात साझा करे। मैंने उसे छोड़ना नहीं चाहती हूं क्योंकि हम दोनों में अच्छी बनती है और प्यार भी करते हैं। ऐसे में मैं इस बात को लेकर परेशान हूं कि कैसे उसे समझाऊं कि उसकी गंदी दुर्गंध हमारे रिश्ते के बीच रुकावट बन सकती है। इसका समाधान खोजना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola