Girlfriend Caught By Boyfriend: बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच कई तरह के विवाद होते रहते हैं। कभी एक दूसरे पर शक को लेकर तो कभी धोखा देने का आरोप लगाकर लड़ाई करते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी प्रेमिका को धोखा देते रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जमकर बवाल हुआ।
प्रेमी ने बुक किया होटल, पकड़ी गई प्रेमिका
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स होटल के गलियारे में खड़ा है और एक लड़की पर चिल्ला रहा है। लड़की के साथ एक और व्यक्ति मौजूद है तो टॉवल पहन गलियारे में ही घूम रहा है। बताया गया कि जो शख्स चिल्ला रहा है, उसने अपने प्रेमिका के लिए होटल में कमरा बुक किया था।
प्रेमिका अपने एक दोस्त के साथ होटल में गई लेकिन प्रेमी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब प्रेमी, प्रेमिका के पीछे होटल तक पहुंच गया तो नजारा देख वह खुद पर काबू नहीं रख पाया। दरअसल प्रेमिका एक दोस्त के साथ होटल में रुकी थी और प्रेमी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
जैसे ही प्रेमिका ने दरवाजा खोला और सामने अपने प्रेमी को देखा तो सन्न रह गई। वहीं जब प्रेमी ने प्रेमिका के साथ गैर मर्द को देखा तो वह आप खो बैठा और चिल्लाने लगा। वहीं प्रेमिका लगातार अपने प्रेमी को कमरे के अंदर आकर बातचीत करने की अपील करती रही लेकिन उस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।
यह भी पढ़ें : छूटने वाली थी ट्रेन, साइकिल समेत रेलगाड़ी में चढ़ गया शख्स; खूब वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब आपको पता चले कि आपके साथ धोखा हो रहा है तो ऐसा ही होता है। एक ने लिखा कि जब इस लड़के को प्रेमिका की सच्चाई पता चल गई तो उसे वहां चला जाना चाहिए था, नाकि हंगामा करना चाहिए था। एक ने लिखा कि इस तरह चिल्लाने और चीखने से सिर्फ तमाशा बनता है। समझदारी से इस लड़की को छोड़ कर अपना भविष्य देखन चाहिए था। किसी और के साथ होटल में रुकी थी प्रेमिका, पहुंच गया प्रेमी; बवाल का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines