किसी और के साथ होटल में रुकी थी प्रेमिका, पहुंच गया प्रेमी; बवाल का वीडियो वायरल

Girlfriend Caught By Boyfriend : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में किसी और के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

GirlFriend Caught viral video

Girlfriend Caught By Boyfriend:  बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच कई तरह के विवाद होते रहते हैं। कभी एक दूसरे पर शक को लेकर तो कभी धोखा देने का आरोप लगाकर लड़ाई करते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी प्रेमिका को धोखा देते रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर जमकर बवाल हुआ।

प्रेमी ने बुक किया होटल, पकड़ी गई प्रेमिका 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स होटल के गलियारे में खड़ा है और एक लड़की पर चिल्ला रहा है। लड़की के साथ एक और व्यक्ति मौजूद है तो टॉवल पहन गलियारे में ही घूम रहा है। बताया गया कि जो शख्स चिल्ला रहा है, उसने अपने प्रेमिका के लिए होटल में कमरा बुक किया था।

प्रेमिका अपने एक दोस्त के साथ होटल में गई लेकिन प्रेमी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब प्रेमी, प्रेमिका के पीछे होटल तक पहुंच गया तो नजारा देख वह खुद पर काबू नहीं रख पाया। दरअसल प्रेमिका एक दोस्त के साथ होटल में रुकी थी और प्रेमी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।


जैसे ही प्रेमिका ने दरवाजा खोला और सामने अपने प्रेमी को देखा तो सन्न रह गई। वहीं जब प्रेमी ने प्रेमिका के साथ गैर मर्द को देखा तो वह आप खो बैठा और चिल्लाने लगा। वहीं प्रेमिका लगातार अपने प्रेमी को कमरे के अंदर आकर बातचीत करने की अपील करती रही लेकिन उस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।

वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब आपको पता चले कि आपके साथ धोखा हो रहा है तो ऐसा ही होता है। एक ने लिखा कि जब इस लड़के को प्रेमिका की सच्चाई पता चल गई तो उसे वहां चला जाना चाहिए था, नाकि हंगामा करना चाहिए था। एक ने लिखा कि इस तरह चिल्लाने और चीखने से सिर्फ तमाशा बनता है। समझदारी से इस लड़की को छोड़ कर अपना भविष्य देखन चाहिए था। किसी और के साथ होटल में रुकी थी प्रेमिका, पहुंच गया प्रेमी; बवाल का वीडियो वायरल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ