Startup gave big offer to girl on dating app: सोशल मीडिया के डेटिंग ऐप बम्बल पर एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक लड़की पार्टनर की तलाश में थी। इसी दौरान @peakbengaluru नाम की स्टार्टअप कंपनी ने बम्बल यूजर को टेक्स्ट मैसेज कर कहा कि मैं आपको एक ऑफर देता हूं आप अपनी प्रोफाइल मोनेटाइज कर लीजिए। बस आपको फांउडर से कहना है कि इस स्टार्टअप में इन्वेस्ट कर इसके लिए फंड रेज करे। यूजर ने एक्स पर इस मजेदार किस्से को शेयर किया है।
स्टार्टअप कंपनी ने डेटिंग ऐप पर लड़की को दिया बड़ा ऑफर
दरअसल, बेंगलुरु की रहने वाली एक्स (ट्विटर का पूर्व नाम) यूजर ऐपसीता गुप्ता ने टेक्स्ट मैसेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरी बम्बल पर रीच के कारण मुझे एक ऑफर मिला है। साथ ही उन्होंने एक स्टार्टअप कंपनी @peakbengaluru को टैग कर लिखा कि अगर ये टैक्स्ट मैसेज इन्होंने नहीं किया तो मुझे नहीं पता कि ये किसने किया है और ये क्या है। स्टार्ट कंपनी ने उनसे कहा कि मैं आपको एक ऑफर देता हूं, आप अपनी प्रोफाइल मोनेटाइज कर लीजिए। बस आपको फांउडर से कहना है कि इस स्टार्टअप में इन्वेस्ट कर इसके लिए फंड रेज करे।
यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दिलचस्प किस्सा
मैसेज में आगे लिखा गया कि अगर इनमें से किसी ने भी इन्वेस्ट किया तो मैं आपको उसका कुछ परसेंटेज दूंगा। हालांकि, यूजर्स ने इसका रिप्लाई हंसकर दिया। जिस पर @peakbengaluru से मैसेज किया गया कि मैं बहुत सीरियस हूं। बता दें कि बम्बल एक सोशल मीडिया डेटिंग ऐप है। यहां पर लड़के या लड़कियां अपनी प्रोफाइल बनाकर अपने अपॉजिट शख्स के साथ चैट करते हैं। साथ ही अगर कपल एक दूसरे को पसंद करते हैं तो डेट करने के लिए भी पूछ लेते हैं। इस ऐप पर इस तरह का ऑफर मिलना बहुत ही दिलचस्प और मजेदार है।
यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया
ऐपसीता गुप्ता ने शुक्रवार को एक्स पर इस पोस्ट को शेयर किया था। जिसे अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा से लोगों ने देखा है। साथ ही करीब 800 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कई यूजर्स ने पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि मैं निवेशक की तलाश में हूं, जो भी निराश इन्वेस्टर हो प्लीस उससे मेरी बात करवा दीजिए।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
11 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines