Mumbai Women Become Dog: कुछ समय पहले एक जापान के शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जो कुत्ता बनकर सड़क पर घूमता दिखाई दिया था। बताया गया था कि शख्स ने 22 हजार डॉलर कुत्ता बनने के लिए खर्च कर दिया था। अब मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की डॉगी की तरह गले में बेल्ट लगाकर सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है।
वीडियो मुंबई के मीरा-भायंदर इलाके का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर घूम रही दो लड़कियों को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल इसमें से एक लड़की कुत्तों की गले में पट्टा डाली हुई थी और घुटने – हाथ के सहारे चल रही थी। वहीं दूसरी लड़की पट्टा पकड़कर आगे चल रही थी।
वीडियो में एक जगह मीरा भायंदर महानगर पालिका का बोर्ड लगा हुआ था, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई से सटे मीरा भायंदर का है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो लोग इस पर हैरानी जताते हुए कह रहे हैं कि ये बीमारी हमारे यहां भी आ गई।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन्हें एक बार उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंचने दीजिए! एक ने लिखा कि उम्मीद नहीं थी कि ये बीमारी इतनी जल्दी अपने यहां आ जायेगी। एक ने लिखा कि क्या अपने यहां स्ट्रीट डॉग्स की कमी थी तो ये लोग भी यहां आ गए।
एक ने लिखा कि भारत के रोड ऐसे नहीं है कि वह ज्यादा देर तक ऐसे चल पाए, कुछ देर बाद खुद ही उसका मन भर जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि पट्टा पकड़ने वाले की जगह असली कुत्ता होना चाहिए था, हो सकता है ये आइडिया समझकर कोई इख्तियार कर ले। एक अन्य ने लिखा कि अमेरिका की सड़कें तो बहुत अच्छी हैं पर यहां ये सब करेंगे तो घुटने में चोट लग जाएगी।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कुछ इंसान जानवर बनकर सड़क पर घूमना पसंद करते हैं। जापान में टोको नाम के शख्स ने भी ऐसा ही किया था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
16 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
23 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines