Girl Video Viral: आजकल की डिजिटल दुनिया में कोई शख्स सोशल मीडिया से अछूता नहीं है, अगर कोई पूरा दिन मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रॉल करता रहे, तो भी वह बोर नहीं होगा। लेकिन कई बार फोन पर आपको कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे जितनी बार देखो, उतनी बार हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की भीड़ से भरी बस में अतरंगी अंदाज से चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बस स्टैंड पर एक बस आती है, जिसमें लोग ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। बस स्टैंड पर रुकी लड़की ने गेट से अंदर घुसने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे बस में चढ़ने के लिए कोई जगह नहीं मिली। इतने में बस चल पड़ी, इसके बाद तो लड़की ने आव देखा न ताव, झट से बस की खिड़की की ग्रिल पकड़ ली। इसके बाद उसने अपने पैर बस की खिड़की में डाले और अंदर घुस गई। बस के अंदर चढ़ने के लिए लड़की के इस हैरतअंगेज तरीके ने सभी को हैरान कर दिया। बस स्टैंड पर मौजूद सभी ये नजारा देख दंग रह गए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के VIP अस्पताल में मुर्दे को वेंटिलेटर पर रख पैसा वसूलने का आरोप, वायरल हो रहा वीडियो
बस में चढ़ने की ‘निंजा टेक्निक’
स्टैंड पर मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई लड़की को स्पाइडरमैन की बहन बता रहा है, वहीं कोई लड़की बस में चढ़ने के तरीके को ‘निंजा टेक्निक’ कह रहा है। खैर, मस्ती एक जगह पर है, लेकिन लड़की के लिए उसका इस तरह से बस में चढ़ना निश्चित ही जानलेवा साबित हो सकता था। लोगों को इस बात ध्यान होना चाहिए कि, उनके द्वारा किया जा रहा काम इतना खतरनाक न हो।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
8 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
16 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
17 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines