Girl Reached Police Station With Strange Demand: चोरों को नाच नचाने वाली पुलिस एक लड़की की वजह से हक्की-बक्की रह गई। ऐसा इसलिए क्योंकि थाने पहुंचकर एक लड़की ने कोतवाल से अजीबोगरीब डिमांड की। पुलिस कांस्टेबल ने उसे बहुत समझाया और बाद में महिला डेस्क पर बैठा दिया।
यह मामला यूपी के रामपुर में अजीमनगर थाने से जुड़ा हुआ है। एक गांव की लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची और जब उससे आने का कारण पूछा गया तो वह बोली कि उसे कोतवाल साहब से बात करनी है। लगभग 10 मिनट बाद कोतवाल साहब थाने पहुंचे और उन्हें आधार कार्ड दिखाते हुए लड़की ने कहा कि वह 18 साल की हो गई है और उसकी शादी करा दो।
शादी के लिए तरस रही लड़की
लड़की की बात सुनकर कोतवाल साहब दंग रह गए। इससे पहले पुलिस कुछ बोल पाती, लड़की ने अपने घरवालों पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। वह बोली कि उसके घरवालों को उसकी फिक्र नहीं है और कहीं उसका रिश्ता भी नहीं किया है।
थाने पहुंचे घरवाले
लड़की ने पुलिस से घरवालों पर दबाव बनाकर जल्दी शादी कराने की गुहार लगाई। कोतवाल ने उसके घरवालों से बात करके हर संभव मदद का भरोसा दिया और लड़की शांत हो गई। पुलिस लड़की को महिला हेल्प डेस्क ले गई और काफी समझाया। उसे घर जाने की बात कही तो लड़की ने उसके घरवालों का नंबर लेकर संपर्क किया। कुछ टाइम में उसके घरवाले थाने पहुंच गए और जल्द शादी कराने आश्वासन दिया जिसके बाद लड़की घर जाने को मान गई।
यह भी पढ़ें: प्यार का प्रपोजल रिजक्ट होने पर गुस्साया युवक, 20 साल की लड़की को सोते हुए मारा चाकू
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines