हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बिना हेलमेट के दीदी स्कूटी से करने लगीं स्टंट, सड़क पर ही मिली सजा; वीडियो वायरल

Girl Accident Viral Video : वीडियो में दो लड़कियां स्कूटी पर बैठी हुई हैं, जिसमें से एक लड़की चलती स्कूटी पर खड़ी दिखाई दे रही है। इसके बाद उनके साथ दुर्घटना हुई और बीच सड़क पर ही गिर पड़ीं।

विज्ञापन

Girl Accident Viral Video : सोशल मीडिया स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार लोग रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती स्कूटी से स्टंट करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

बाइक से गिरीं लड़कियां

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां स्कूटी से सवार होकर जा रही हैं। बगल से कुछ बाइक वाले निकले, जिन्होंने लड़कियों को देखकर हाथ हिलाकर HI बोला। लकड़ियों ने इसका जवाब देने के लिए हाथ उठाया तो वह हादसे का शिकार हो गईं। दोनों ही लड़कियां बिना हेलमेट के स्कूटी की सवारी करती दिखाई दे रही हैं।

स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की खड़ी होकर स्टंट कर रही थी लेकिन तभी लड़कों को देखकर वह हाथ हिलाने की कोशिश करने लगी और बैलेंस बिगड़ गई। बीच सड़क पर दोनों लड़कियां गिर पड़ीं और जख्मी हो गईं। लड़कियों के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि जान जोखिम में न डालें यूं गाड़ी पे स्टंट कर, दुपहिया वाहन चलाएं, हमेशा हेलमेट पहनकर। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने लिखा कि स्टंटबाजी का नशा आपको अस्पताल पहुंचा सकता है और हेलमेट आपकी जान बचा सकता है।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन पर बाहर से ये हरकत आपके संग भी हो सकती है, होगा तगड़ा नुकसान

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस देश में लोग रील के चक्कर में पागल हुए पड़े हैं। एक ने लिखा कि लोग नियमों का पालन करें, इसके लिए सरकार ने चालान की राशि कई गुना बढ़ा दी लेकिन नियम तोड़ने वालों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। एक ने लिखा कि दीदी के साथ खेला हो गया, सही कहा जाता है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola