Accident On Station Platform: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुछ लड़के दौड़कर ट्रेन पकड़ रही लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इसी दौरान एक लड़के ने एक लड़की को साइकिल से धक्का दिया और वह ट्रेन के नीचे आ गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ट्रेन से साइकिल लेकर उतर रहे हैं। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है और कुछ लड़कियां ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा रही हैं। साइकिल से उतर रहे लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं।
दौड़कर ट्रेन पकड़ने की कोशिश करती लड़कियों को लड़के साइकिल से धक्का मार रहे हैं तो कुछ हाथ से धकेल रहे हैं। इसी बीच एक लड़के ने साइकिल से एक लड़की को धक्का किया और उसका संतुलन बिगड़ गया वह गिर पड़ी और ट्रेन के नीच चली गई।
देखिए वीडियो
इसके बाद लोगों ने दौड़कर ट्रेन ड्राइवर को इसके बारे में जानकारी दी। लड़की बच पाई या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि इस वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। एक ने लिखा कि इस लड़कों को चौराहे पर सजा मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि इस तरह का व्यवहार कोई इंसान नहीं कर सकता है । एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि घटना का वीडियो बड़ा ही भयावह है।
यह भी पढ़ें : “मोदी जी को भी बुला लो खाने पे!” अनुपम खेर की मां दुलारी का एलान, वायरल हो रहा वीडियो
घटना आयरलैंड के डबलिन स्टेशन पर हुई । घटना साल 2021 में हुई थी।। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसे 17 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines