Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आपको अजीबोगरीब वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें कंटेंट क्रिएटर और इनफ्लुएंसर अलग-अलग ब्यूटी टेक्निक आजमाते नजर आ जाएंगे। खासकर इंस्टाग्राम ब्यूटी और स्किन केयर हैक्स का खजाना है, लेकिन उनमें हर टिप आजमाने लायक नहीं है। भले ही ब्यूटी ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर द्वारा साझा किए गए कुछ टिप्स वास्तव में मददगार हो सकते हैं, लेकिन ये आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक इन्फ्लुएंसर अपने होंठ पर हरी मिर्च लगाती नजर आ रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में दिल्ली की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया पर एक लिप-प्लंपिंग हैक का वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को शुभांगी आनंद नाम की इंस्टाग्राम ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे अपने होठों को प्लम्प करने के लिए हरी मिर्च लगा रही हैं। इस वीडियो पर अब तक 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। शुभांगी आनंद इस वीडियो में एक हरी मिर्च को आधा काटती है और इसके अंदरूनी हिस्से को अपने होठों पर रगड़ती दिखाई देती हैं। इसके बाद वो अप लुक को लिप टिंट के साथ पूरा करती है। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
आए मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर लोगों ने बहुत से मजेदार कमेंट किए हैं। जहां कुछ लोग इसको लेकर चिंतित दिखे। वहीं कुछ ने इसका मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा दीदी आप थोड़ी सी पागल हो क्या? वहीं एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि इंटरनेट पर सबसे बेवकूफी भरी बात। एक यूजर ने कहा कि ऐसी भी क्या मजबूरी है दीदी!
वहीं एक यूजर ने सलाह दी कि अब अगर आप खुद को सूर्य की किरणों के संपर्क में लाती हैं तो हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए तैयार हो जाइए जो आपको जीवन भर रहेगा। एक अन्य यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा कि आंखें थोड़ी छोटी लग रही हैं प्लीज वहां पर भी कोशिश करो ना।
यह भी पढ़ें – Watch Video: डोसा विद पंजाबी ट्विस्ट! आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में दिखाया कल्चरल फ्यूजन
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines