Video: लाइक के चक्कर में होंठ पर लगा ली हरी मिर्च, लोग बोले-ऐसी भी क्या मजबूरी?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर अपने होंठ पर हरी  मिर्च लगाती दिखाई दे रही है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Video

Video

वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में दिल्ली की एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया पर एक लिप-प्लंपिंग हैक का वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को शुभांगी आनंद नाम की इंस्टाग्राम ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे अपने होठों को प्लम्प  करने के लिए हरी मिर्च लगा रही हैं। इस वीडियो पर अब तक 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। शुभांगी आनंद इस वीडियो में एक हरी मिर्च को आधा काटती है और इसके अंदरूनी हिस्से को अपने होठों पर रगड़ती दिखाई देती हैं। इसके बाद वो अप लुक को लिप टिंट के साथ पूरा करती है। यहां हम आपके लिए वीडियो शेयर कर रहे हैं।

आए मजेदार कमेंट

इस वीडियो पर लोगों ने बहुत से मजेदार कमेंट किए हैं। जहां कुछ लोग इसको लेकर चिंतित दिखे। वहीं कुछ ने इसका मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने लिखा दीदी आप थोड़ी सी पागल हो क्या? वहीं एक यूजर ने कमेंट करके कहा कि इंटरनेट पर सबसे बेवकूफी भरी बात। एक यूजर ने कहा कि ऐसी भी क्या मजबूरी है दीदी!

वहीं एक यूजर ने सलाह दी कि अब अगर आप खुद को सूर्य की किरणों के संपर्क में लाती हैं तो हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए तैयार हो जाइए जो आपको जीवन भर रहेगा। एक अन्य यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा कि आंखें थोड़ी छोटी लग रही हैं प्लीज वहां पर भी कोशिश करो ना।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ