हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एयरपोर्ट पर रील बनाने को कहां लेट गई लड़की? लोग बोले- हवाई अड्डे तक पहुंच गया ये वायरस?

Airport Reels Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एयरपोर्ट पर रील बना रही है। रील बनाते हुए लड़की एयरपोर्ट पर बने लगेज बेल्ट पर लेट गई। अब लोग CISF से इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर लड़की ने बनाई रील

Airport Reels Viral: रील्स का खुमार लोगों के सिर पर किस कदर हावी हो गया है, इसके कई नमूने हमारे सामने आ चुके हैं। रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, सड़क से होते हुए अब रील का ‘वायरस’ एयरपोर्ट पर भी पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एयरपोर्ट पर ही रील बना रही है। रील बनाने के लिए वह एयरपोर्ट पर सामान लाने वाले लगेज बेल्ट पर ही लेट गई।

अब एयरपोर्ट पर बनी रील वायरल

मेट्रो पर रील्स बनाती कई लड़कियों के वीडियो वायरल चुके हैं। हाल ही में मेट्रो के बाद सड़क पर अभद्र वीडियो बनाने वाली लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है। अब एयरपोर्ट पर लगेज बेल्ट पर लेटकर रील्स बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है तो लोग CISF से संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में लड़की एयरपोर्ट पर ‘कुछ-कुछ होता है’ गाने पर रील बना रही है। रील बनाते वक्त यह लड़की सामान लाने वाले लगेज बेल्ट पर ही लेट गई। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि क्या अब ये वायरस एयरपोर्ट तक भी पहुंच गया है। CISF को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये लड़की कितनी खुश है, ऐसा लग रहा है कि इसने जिंदगी की सारी खुशियां प्राप्त कर ली है। एक ने लिखा कि ऐसी हिम्मत आम आदमी के अंदर तो नहीं होती है, पहले इतनी हिम्मत पैदा करो तब ऐसी रील बना पाओगे। एक ने लिखा कि इस वायरस का वैक्सीन बहुत जरूरी हो गया है। एक ने लिखा कि CISF बस एक-दो को पकड़ेगी तो सारे सुधर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Zomato Delivery Boy ने ऐसा क्या कहा? वायरल पोस्ट को देख चुके हैं 37 लाख लोग

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि इन्हें पकड़कर जहाज से ऐसी जगह भेज देना चाहिए, जहां ये आराम से रील्स बना सकें। एक ने लिखा कि एयरपोर्ट को सैनिटाइज करना चाहिए, कम से कम एयरपोर्ट तो इस वायरस से बच सके। एक अन्य ने लिखा कि मुझे यही समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा करके ये लोग क्या हासिल कर लेते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola