Viral Video Girl Using Sea Water For Food: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में एक लड़की समुद्र के किनारे समय गुजारने के लिए पहुंची है। यहां उसने पास्ता बनाया लेकिन नमक और पानी के लिए ऐसी चीज का इस्तेमाल किया, जिसे देख लोग हैरान है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।
समुद्र के किनारे घूमने पहुंची इस लड़की ने भूख लगने पर किसी होटल से खाना नहीं मंगवाया बल्कि खुद समुद्र के किनारे पास्ता बनाने की शुरुआत की। वह समुद्र के किनारे लकड़ी लेकर पहुंची और वहां पर आग जलाकर पास्ता बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसका पास्ता लगभग तैयार हो चुका था, अब जरूरत थी पानी और नमक की।
पानी के लिए लड़की समुद्र की तरफ दौड़ पड़ी और एक बर्तन में भरकर ले आई। इसी पानी से ही इस लड़की ने पास्ता बनाया। समुद्र का पानी खारा होता है, पास्ता में नमक डालने की भी जरूरत नहीं पड़ी। खबर लिखे जाने तक 18 मिलियन से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। हालांकि वीडियो देखने के बाद अधिकतर हैरानी तो कुछ चिंता जता रहे हैं।
एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि क्या यह वास्तव में समुद्र के पानी का इस्तेमाल कर रही है? एक ने लिखा कि यह सिर्फ मजाक कर रही है, इसमें समुद्र के पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। एक ने लिखा कि क्या वाकई नमक और पानी की जगह समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है?
यह भी पढ़ें : बर्फ बन चुके तालाब में क्यों कूद पड़ी महिला पुलिसकर्मी? जमकर हो रही तारीफ; देखें वीडियो
एक अन्य ने लिखा कि 99 % चांस यह है कि इस लड़की ने समुद्र के पानी की जगह बोतल के पानी का इस्तेमाल किया है, उसने सिर्फ लोगों को चकमा देने के लिए समुद्र का पानी इस्तेमाल किया है। एक ने लिखा कि इस लड़की ने लोगों को बेवकूफ बनाया है। समुद्र के पानी के इस्तेमाल का कोई चांस ही नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines