Funny Viral Reels : रील बनाने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं, जान जोखिम में डालते हैं और खूब मेहनत करते हैं। इस दौरान कुछ अजीब घटनाएं भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रील बनाने के चक्कर में किचन के शेल्फ पर लटक गई।
रील बनाने के लिए किचन स्लैब पर चढ़ी लड़की और फिर..
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की वीडियो बनाने के लिए किचन में गई। फोन का कैमरा ऑन करके एक जगह रख दिया और फिर किचन के शेल्फ पर चढ़ गई। किचन के शेल्फ पर चढ़कर लड़की रील बनाने लगी लेकिन तभी एक हादसा हो गया।
लड़की का कपड़ा किचन शेल्फ के ऊपर बने कबर्ड के दरवाजे में फंस गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और गिरने लगी। हालांकि कपड़ा कबर्ड के दरवाजे में फंसा था तो वह गिरी नहीं बल्कि लटक गई। किसी तरह लड़की ने खुद को बचाया और वहां से नीचे उतरी।
अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि जिस कंपनी का ये किचन कैबिनेट है, उस कंपनी को अपने कैबिनेट की मजबूती का प्रचार करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि मुझे तो किचन कैबिनेट बनाने वाले शख्स से मिलना है, उसने इतना मजबूत दरवाजा बना दिया कि लड़की लटक गई लेकिन वह टूटा नहीं।
यह भी पढ़ें : रील बनाने के लिए छत से उल्टा लटका, हुई दर्दनाक मौत; वीडियो वायरल
एक अन्य ने लिखा कि आजकल लोग वीडियो बनाने के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है। एक ने लिखा कि आज के समय में इतना मजबूत दरवाजा किसी घर में लगा हो तो समझो, काफी मजबूती से बनाया गया है। एक अन्य ने लिखा कि ये तो कुछ नहीं है, कुछ लोग तो खुद और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines