Viral Video: हाथी के सामने नाच रही थी लड़की, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो 

हाथी के सामने डांस करती लड़की

हाथी के सामने डांस करती लड़की

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन जानवर व इंसानों की जुगलबंदी के वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक लड़की हाथी के सामने नाच रही है। वीडियो में गजराज महाराज भी झूमते नजर आ रहे हैं। मानों वह उसके नृत्य से प्रसन्न हो रहे हों। इतना ही नहीं बीच-बीच में वह सूंड उठाकर उसे आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

1.1 मिलियन लोग देख चुके

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा श्री दुर्गापरमेश्वरी मंदिर, कतील, कर्नाटक। विस्मयकारी। और मुझे लगता है कि टेंपल एलिफेंट हम सभी को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है! अब तक इस वीडियो पर करीब 29.4k लाइक हो चुके हैं। 1.1 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। इसके अलावा 3 हजार लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 500 से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। नेटिजन्स गजराज को नमन कर लड़की के सुंदर नृत्य की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में लड़की नाक में नथ, पैरों में पाजेब पहले पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करती दिख रही है।

विज्ञापन

नृत्य के साथ फेस एक्सप्रेशन बेहद सुंदर 

वीडियो में लड़की व हाथी के अलावा दो महारथी भी खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। जो हाथी काे नियंत्रित रखे हुए हैं। लड़की अपने नृत्य कला में बेहद निपुण है। नृत्य के साथ उसके फेस के एक्सप्रेशन बेहद सुंदर है। नृत्य के दौरान लड़की के हावभाव को लाेग बेहद पसंद कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में कई तरह के लोकनृत्य यक्षगान नृत्य, डोलू कुनिथा नृत्य, नागमण्डला नृत्य, जूडू हैली नृत्य, कृष्ण पारिजात नृत्य, भूता आराधना नृत्य, वीरगासे नृत्य, बैलाटा नृत्य किए जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ