Bhutdi Amavasya : मध्य प्रदेश के उज्जैन, सीहोर समेत कई शहरों में सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ अपने पितरों की शांति और बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए शिप्रा और नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंची थी। उज्जैन और सीहोर में इस दिन विशेष आयोजन किए जाते हैं जिसे भूतड़ी अमावस्या या भूतों का मेला भी कहा जाता है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है भूतड़ी अमावस्या?
सर्व पितृ अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष के खत्म होने का संकेत माना जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि उज्जैन में हर साल सर्व पितृ अमावस्या पर भूतों का मेला लगता है। इस मेले का आयोजन इस साल भी किया गया। बुधवार 2 अक्टूबर को भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए यहां पहुंचे थे।
उज्जैन के केडी पैलेस पर बने 52 कुंडों में स्नान करने से बुरी आत्माओं से छुटकारा मिलता है। श्रद्धालुओं ने यहां डुबकी लगाकर आत्माओं से मुक्ति पाने का प्रयास किया। सीहोर के बुधनी के अवलीघाट को भी विशेष माना गया है। बताया जाता है कि अवलीघाट पर रात भर बैठक होती है और यहां देवी देवता घूमते हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि बुधनी में उन लोगों का स्नान जरूरी माना गया है, जिनके शरीर में देवी देवताओं का वास होता है या जिनके शरीर में बुरी आत्माएं रहती हों। भूतड़ी अमावस्या के दिन स्नान करने से इस तरह की समस्याओं से इंसान को छुटकारा मिलता है। इसी उम्मीद में लोग स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। (हम इस खबर के माध्यम से किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देना चाहते!)
यह भी पढ़ें : जानते हैं कितने में बिकती है सद्गुरु के पैर की फोटो? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अब शुरू होने वाली है नवरात्रि!
नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है। नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा पूजा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन- मां कात्यायनी, सातवें दिन – मां कालरात्रि, आठवें दिन – मां महागौरी, नौंवें दिन – मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
1 hr agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines