Dog Attack Viral Video : कुत्तों द्वारा इंसानों पर किए जा रहे हमले को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। अब एक बार फिर पालतू कुत्ते द्वारा एक बच्ची पर हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गाजियाबाद की एक सोसाइटी का है, जहां घूमने निकली एक बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। हालांकि बच्ची की जान बचा ली गई।
जर्मन शेफर्ड ने बच्ची पर कर दिया हमला
मामला गाजियाबाद के अजनारा इंटीग्रिटी हाउसिंग सोसाइटी का है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता अपने मालिक के साथ घूमने निकला है। वहां कई बच्चे भी खेल रहे हैं। अचानक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने साइकिल चला रही एक बच्ची पर हमला कर दिया। वान्या चौहान को कुत्ते ने काट लिया। हालांकि कुत्ते के मालिक ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता कभी उग्र हो गया था।
बच्ची हुई घायल
वान्या चौहान की उम्र महज 6 साल है, वह अन्य बच्चों के साथ खेलने निकली थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कुत्ते ने वान्या पर हमला किया तो बच्ची मां तेजी से बचाव के लिए दौड़ पड़ीं। बताया जा रहा है कि कुत्ते के इस हमले में बच्ची को चोट आई है।
वहीं बच्ची की मां ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं, आरोप लगाया है कि कुत्ते के मुंह में मजल भी नहीं लगा हुआ था, जो कि बड़ी लापरवाही है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां ने आईपीसी की धारा 289 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : कार में घुसा बैठा था खतरनाक सांप, निकालने में छूट गए पसीने; वायरल हो रहा है ये वीडियो
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोसाइटी में कुत्ते को लेकर इस तरह का विवाद देखने को मिला हो। इससे पहले ही लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर नोएडा में कई बार बवाल और मारपीट भी हो चुकी है। कई बार पुलिस को ऐसे मामले में कार्रवाई भी करनी पड़ी है। हालांकि तब लोगों को सलाह दी गई थी कि अगर सार्वजानिक जगहों पर कुत्तों को लेकर जा रहे हैं तो उसके मुंह में मजल जरूर पहनाएं।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines