Ghaziabad Video Viral : गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ऑफिस में कई लोगों के सामने अपने कपड़े निकालकर बैठा हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो स्टेट जीएसटी विभाग के मोहन नगर चेक पोस्ट कार्यालय का है। कपड़े निकालकर बैठा शख्स एक व्यापारी है और वह पैसे मांगे जाने से परेशान था।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऑफिस में कई लोग बैठे हुए हैं और भड़का हुआ शख्स अपने कपड़े निकालते हुए कह रहा है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे जेल भेज दो। कारोबारी ने दो लाख रुपये की घूस नहीं देने पर जीएसटी विभाग के अफसरों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स अपनी शर्ट निकाल रहा है और फिर पैंट को भी निकाल दिया। बनियान निकालकर सिर्फ अंडरवियर पहनकर ऑफिस में नीचे बैठ गया। कुछ देर बाद उसने अपने जूते और मोजे निकालकर ध्यान की मुद्रा में बैठ गया। इस दौरान ऑफिस में कई लोग मौजूद थे, जो इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि व्यापारी का नाम अक्षय जैन है। उसका आरोप है कि मेरठ से आई लोहा की गाड़ी को बंद किया गया और मैंने कोई टैक्स चोरी नहीं की लेकिन स्टेट जीएसटी अधिकारियों ने जुर्माना लगाकर ही गाड़ी को छोड़ा। इसी बात से वह नाराज था और जीएसटी ऑफिस में पहुंचकर कपड़े निकालकर बैठ गया। बताया जा रहा है कि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Video: Delhi Metro में गूंजे मां के भजन तो वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भ्रष्टाचार खत्म होने के दावे पर सवाल उठा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह लोगों को खूब परेशान किया जा रहा है और सरकार कह रही है कि भ्रष्टाचार खत्म हो गया। एक ने लिखा कि ऐसे अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करने से कतराती है क्योंकि इन्हीं लोगों से काली कमाई होती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines