हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वाह रे दुनिया! एक्सीडेंट में उजड़ गई ड्राइवर की दुनिया, पूरा ट्रक लूट ले गए लोग; शर्मनाक वीडियो वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दिखाई दे रहा है कि गाजियाबाद में एक एक्सीडेंट के बाद लोग दूध लूट रहे हैं जबकि इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई है।

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक एक्सीडेंट के बाद जो तस्वीर सामने आई, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दूध टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कंडक्टर बुरी तरह जख्मी हो गया।

हादसे में ट्रैक छतिग्रस्त हो गया और दूध निकलकर सड़क पर बहने लगा। जैसे ही इसकी जानकारी कुछ लोगों को हुई तो लोग बाल्टी और बोतल लेकर दूध भरने पहुंच गए। दूध भरने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए कि धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जा रहा है कि किसी ने ट्रक चालक और जख्मी कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश तक नहीं की।

एक्सीडेंट हुआ तो ट्रक लूटने लगे लोग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग 20 लीटर की बोतल लेकर दूध भर रहे हैं। जब दूध लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जमकर आलोचना की है और इसे शर्मनाक बताया है। लोग हैरानी जता रहे हैं कि एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने या उनके सामान की सुरक्षा करने की जगह लोग लूट रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बांग्लादेश में लोग सामान लूट कर भाग रहे हैं तो लोग खूब वीडियो शेयर कर रहे हैं लेकिन अपने देश के लोग भी लूटने के मामले में पीछे नहीं हैं। एक अन्य ने लिखा कि आपदा में अवसर इसे ही तो कहा जाता हैं भाई, अब बुरा क्यों लग रहा हैं? एक अन्य ने लिखा कि भारत के लोग बांग्लादेश के पीएम आवास की चीजें लाने पर निंदा व्यक्त कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि आपदा में अवसर तो ठीक है, एक्सीडेंट में मरे व्यक्ति के पास से दूध बटोर रहे हैं, ऐसा कौन-सी गरीबी आ गयी इन पर?

यह भी पढ़ें : ‘खोटा सिक्का निकला, जिसने हमें बर्बाद कर दिया उसका नाम है विनेश फोगाट।’, देखें ये Viral Video

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये उस देश के लोग हैं, जो विश्वगुरु बनने जा रहा हैं। एक ने लिखा कि इस देश में लोग इतने कठोर हो गए हैं कि उन्हें किसी से कोई मतलब ही नहीं रह गया है। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें शर्म भी नहीं आती क्या? बेहद शमर्नाक है। ये लोग भारत को भी शर्मसार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें