Viral Video : रील बनाने के लिए आज के युवा जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब रील के चक्कर में युवक/ युवतियों की जान जा चुकी है। अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां रील बनाने के चक्कर में एक लड़की छठी मंजिल से नीचे गिर गई, वह दर्द से तड़पती रही, इस दौरान उसकी मां भड़क गईं।
खबरों के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसाइटी में 16 साल की मोनिशा फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। इसी दौरान हाथ से फोन छूट गया और फोन पकड़ने के लिए वह लपकी। फोन पकड़ने की कोशिश में मोनिशा छठे मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई पुरुष, लड़की की मदद करने के लिए पहुंचे हैं और उसे एक गाड़ी से अस्पताल भेजा रहा है। जिस वक्त तमाम लोग बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरान बच्ची की मां उस पर भड़क गईं और डांटने लगीं।
बच्ची की मां ने कहा कि मेरी बात नहीं मानी ना तू, बहुत गंदी लड़की है तू। अपने मां-बाप का नाम खराब कर दिया। कोई तो समझाओ इसको। वहीं बच्ची दर्द से कराहते हुए पापा को बुलाने के लिए कह रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची अस्पताल पहुंच गई और उसका इलाज शुरू हो गया है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील्स बनाने के चक्कर में लोग अपना जीवन तक तबाह कर रहे हैं, इन लोगों को समझ क्यों नहीं आ रही है। एक ने लिखा कि यही है दुनिया की सच्चाई अब इसके इंस्टाग्राम पर जितने भी फॉलोअर होंगे वह कोई काम नहीं आएंगे सिर्फ मां-बाप काम आएंगे।
यह भी पढ़ें : इंडियन यूट्यूबर ने अमेरिका में बुक की कैब, आई मर्सिडीज; सोशल मीडिया पर लोग ले रहे फिरकी, बोले- दिल्ली में…
एक ने लिखा कि रील के चक्कर में जिंदगी तबाह करने वालों को जब समझाओ तो वे उल्टा हमें ही ज्ञान देने लगते हैं और फिर इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं। एक ने लिखा कि रील बनाने वालों को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए, इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोगों की जान जा रही है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines