Lay Off in GM: हाल ही में जनरल मोटर्स ने लगभग 1000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसकी जानकारी तब सामने आई जब लिंक्डइन पर एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी देते हुए अपना दर्द बयां किया। सबसे जरूरी बात ये है कि यह कर्मचारी कंपनी के साथ 38 सालों से काम कर रहा था। इतना लंबा समय बिताने के बाद भी एडम बर्नार्ड को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। आइए इस पोस्ट के बारे में बारे में जानते हैं।
लिंक्डइन पर शेयर किया दुख
जनरल मोटर्स के ले ऑफ किए गए 1000 कर्मचारियों में एडम बर्नार्ड भी हैं, जो लगभग 38 सालों से कंपनी में काम कर रहे थे। बर्नार्ड कॉम्पिटिटर इंटेलिजेंस के एसोसिएट डायरेक्टर का पद पर थे। मगर एक मेल ने उनकी दुनिया बदल कर रख दी। उन्होंने अपने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
बता दें कि एडम बर्नार्ड ने 1986 में एक एनालिटिक्स के रूप में जनरल मोटर्स को जॉइंट किया था। लगभग चार दशक तक कंपनी के साथ काम करने के बावजूद भी कंपनी ने उन्हें एक मेल के जरिए अलग कर दिया। यहां हम बर्नार्ड की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
सुबह 5 बजे आया ईमेल
एडम बर्नार्ड ने बताया कि उन्हें सुबह 5:07 बजे एक मेल किया गया और नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी गई। बर्नार्ड ने पोस्ट में लिखा, , मुझे आज सुबह 5.07 बजे ईमेल के माध्यम से जीएम से निकाल दिया गया, साथ ही मैंने अनऑफिशियली सुना है कि दुनिया भर में लगभग 1,000 लोगों को भी निकाला गया है। अब मुझे आगे क्या करना चाहिए…?’
एडम बर्नार्ड ने इस पोस्ट के बाद एक और पोस्ट डाला और लिखा, ‘अपनी पिछली पोस्ट के बाद, मैं नए रोल पर विचार कर रहा हूं और आपके समर्थन की सराहना करूंगा। मैंने इस समय एक नया अध्याय शुरू करने की योजना नहीं बनाई थी, लेकिन मुझे अभी भी ऑटो इंडस्ट्री से प्यार है और मैं जुड़े रहना चाहता हूं। मेरे पास लगभग चार दशकों का अनुभव है।
यह भी पढ़ें – Viral Video: इंटरव्यू में पाकिस्तानी का हो गया पोपट! खुला रह गया कैमरा, कैद हुई शर्मनाक हरकत
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
15 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
20 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines