---विज्ञापन---

वोट ना डालने पर किस देश में लगाया जाता है जुर्माना? आइये जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : भारत में वोट डालने के लिए लोगों को पोलिंग बूथ तक लाने में चुनाव आयोग को खूब मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन एक ऐसा कौन सा देश है जहां वोट ना डालने पर नागरिकों पर जुर्माना लगाया जाता है?

---विज्ञापन---

General Knowledge :  भारत में वोटर्स को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग तरह-तरह की सुविधाएं देता है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग मतदान नहीं करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक देश ऐसा भी है, जो वोट न देने पर अपने नागरिकों पर जुर्माना लगाता है? आइये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : भगवान गणेश का चित्र किस देश के नोट पर छापा गया?
जवाब : इंडोनेशिया

---विज्ञापन---

सवाल : केला कहां का राष्ट्रीय फल है?
जवाब : कंबोडिया

सवाल : भारत के अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कौन सा देश मनाता है?
जवाब : साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया भारत की आजाद होने से दो साल पहले 15 अगस्त, 1945 को आजाद हुए थे। दोनों देश 15 अगस्त को नेशनल लिब्रेशन डे सेलिब्रेट करते हैं।

---विज्ञापन---

सवाल : माचिस का आविष्कार किसने किया था?
जवाब : माचिस का आविष्कार जॉन वॉकर ने किया था।

सवाल : ‘भारत का दिल’ किस राज्य को कहा जाता है?
जवाब : मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है, इसका गठन 1 नवम्बर, 1956 को हुआ था।

---विज्ञापन---

सवाल : गायत्री मंत्र कहां से लिया गया है?
जवाब : गायत्री मंत्र, ऋग्वेद के तीसरे मंडल से लिया गया है।

सवाल : जेल में भूख हड़ताल से जान गवांने वाले स्वतंत्रता सेनानी का नाम जानते हैं?
जवाब : जतिन प्रसाद, 1929 में लाहौर की जेल में वह शहीद हुए थे।

---विज्ञापन---

सवाल : किस देश में वोट ना डालने पर नागरिकों पर जुर्माना लगाया जाता है?
जवाब : ऑस्ट्रेलिया में नागरिकों पर तब जुर्माना लगाया जाता है, जब वह वोट डालने नहीं जाते।

First published on: Oct 09, 2024 03:10 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola