---विज्ञापन---

General Knowledge : कहां लोग मरे हुए इंसान से कर लेते हैं शादी? जानें ऐसे ही 8 सवालों के जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि किस देश में लोग मुर्दे के साथ शादी कर सकते हैं? और किस देश में ATM का इस्तेमाल नहीं होता है? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

General Knowledge : शादियां दो लोगों के बीच में होती है, इसके बाद दोनों मिलकर आगे की जिंदगी जीते हैं। कहते हैं शादी के बाद ही इंसान पूर्ण माना जाता है। क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी देश हैं, जहां लोग मुर्दे से शादी कर सकते हैं? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : पत्नी का जन्मदिन भूलना कहां अपराध माना जाता है?
जवाब : समोआ में पहली बार पत्नी का जन्मदिन भूलने पर चेतावनी दी जाती है और दूसरी बार भूलने पर जुर्माना लगाया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

सवाल : किस देश में लाइसेंस लेकर भीख मांगी जाती है?
जवाब : रिपोर्ट्स के अनुसार, ये देश स्वीडन है, जहां भिखारियों को लाइसेंस की जरूरत होती है और ऐसा ना करने पर जुर्माना लगाया जाता है।

सवाल : किस देश में ATM का इस्तेमाल नहीं होता है?
जवाब : इरिट्रिया (Eritrea) में ATM मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

सवाल : कौन से जानवर एक आंख खुली रखकर सोते हैं?
जवाब : घड़ियाल, डॉल्फ़िन, व्हेल, मगरमच्छ ये वे जानवर हैं जो एक आंख खोलकर सोते हैं।

सवाल : एक ऐसा स्टेशन, जो दो राज्यों में बना हुआ है?
जवाब : नवापुर रेलवे स्टेशन, आधा गुजरात में है और आधा महाराष्ट्र में।

---खबर नीचे जारी है---

सवाल : हवाई जवाज के टायर में कौन सी गैस भरी जाती है?
जवाब : हवाई जहाज के टायर में नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है। नाइट्रोजन से आग नहीं लगती और विषम परिस्थियों में भी उच्च दबाव झेलने की शक्ति होती है।

सवाल : BMW कहां की कंपनी है?
जवाब : BMW का फुलफॉर्म Bayerische Motoren Werke GmbH जिसे अंग्रेजी में Bavarian Engine Works Company कहा जाता है, ये एक जर्मन कंपनी है।

---खबर नीचे जारी है---

सवाल : कहां लोग मरे हुए इंसान से कर लेते हैं शादी?
जवाब : फ्रांस में मुर्दों के साथ शादी करने के लिए परमिशन दी जाती है। इसके लिए राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी भी मिलनी चाहिए। साल 1950 में इसको लेकर कानून बनाया गया था।

First published on: Oct 09, 2024 02:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola