Trending General Knowledge About Flight: फ्लाइट में यात्रा के दौरान यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होता है। कुछ ऐसे सामानों की लिस्ट है, जिन्हें फ्लाइट से यात्रा के दौरान नहीं ले जाया जा सकता। नियम ना पता होने की स्थिति में यात्रियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है या एयरपोर्ट पर ही सामान फेंकना पड़ता है। फ्लाइट यात्रा से जुड़े कुछ सवाल आपके सामने रखे जा रहे हैं। इनके जवाब देने की कोशिश कीजिए।
ऐसे तो कई सामान है, जिन्हें फ्लाइट यात्रा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होती है या उनकी मात्रा तय होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल भी है जिसे फ्लाइट में यात्रा के दौरान साथ में ले जाने पर रोक है? चलिए ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।
वह कौन सा फल है, जिसे फ्लाइट यात्रा के दौरान ले नहीं ले जाया जा सकता ?
सूखा या साबुत नारियल फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं। तंबाकू, गांजा, हीरोइन और शराब ले जाने पर भी रोक है।
खेल से जुड़ी किन चीजों को फ्लाइट में नहीं ले जा सकते?
बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक, गोल्फ क्लब, स्की पोल्स, धनुष-तीर जैसी खेल से जुड़ी चीजें भी अपने साथ नहीं ले जा सकते।
कितने पैसे यात्रा के दौरान ले जा सकते हैं ?
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नियम के मुताबिक, घरेलू यात्रा के दौरान यात्री 2 लाख तक की नगदी अपने साथ ले जा सकते हैं।
विमान में सबसे अधिक सुरक्षति सीट कौन सी होती है?
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन कके मुताबिक, कोई भी सीट विमान में सुरक्षित नहीं होती है लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त मध्य में बैठने वालों की मृत्यु दर सबसे कम थी।
लंबी यात्रा के दौरान कहां आराम करते हैं क्रू मेंबर्स?
लंबी यात्रा के दौरान क्रू मेंबर्स के आराम की व्यवस्था भी फ्लाइट में ही होती है। छोटे छत वाले कमरे, मनोरंजन के लिए टीवी और सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था होती है, जहां क्रू मेंबर्स शिफ्ट में आराम करते हैं।
आपातकाल में कितनी देर काम करता है ऑक्सीजन मास्क?
आपातकाल की स्थिति में यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क दिया जाता है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि या ऑक्सीजन सिर्फ 15 मिनट के लिए होते हैं।
हवाई जहाज कितनी ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं?
साधारण तौर पर विमान 33,000 और 42,000 फीट के बीच उड़ान भरते हैं। यह ऊंचाई समुद्र तल से लगभग छह और लगभग आठ मील के बीच है। हालांकि यह ऊंचाई अलग भी हो सकती है।
घर बैठे कैसे फ्लाइट को ट्रैक करें?
घर बैठे-बैठे फ्लाइट को ट्रैक करने के लिए फ्लाइटराडार24 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
13 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines