General Knowledge : भारत में लाखों गांव हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा गांव कहां है और इसका नाम क्या है? क्या आपको पता है कि भीमराव रामजी आम्बेडकर के बचपन का नाम क्या था? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।
सवाल : भारत का सबसे बड़ा पशु मेला कहां लगता है?
जवाब : भारत का सबसे बड़ा पशु मेला बिहार के सोनपुर में लगता है।
सवाल : भारत का सबसे बड़ा नेशनल हाईवे कौन सा है?
जवाब : राष्ट्रीय राजमार्ग 44 भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग है। यह श्रीनगर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाता है।
सवाल : भारत का सबसे बड़ा समुद्र तट कौन सा है?
जवाब : भारत का सबसे लंबा समुद्र तट, चेन्नई में स्थित मरीना बीच है। यह बंगाल की खाड़ी के किनारे बना है .यह बीच लगभग 12 किलोमीटर लंबा है।
सवाल : भीमराव रामजी आम्बेडकर के बचपन का नाम क्या था?
जवाब : 7 नवम्बर 1900 को रामजी सकपाल ने सातारा की गवर्न्मेण्ट हाइस्कूल में अपने बेटे भीमराव का नाम भिवा रामजी आंबडवेकर दर्ज कराया। उनका बचपन का नाम ‘भिवा’ था।
सवाल : गोरखपुर शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
जवाब : गोरखपुर राप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है।
यह भी पढ़ें : बताओ, 100 बिलियन में कितने करोड़? चकरा जाएगा दिमाग
सवाल : क्रिकेट खेल में विकेट के बीच कितनी दूरी होती है?
जवाब : क्रिकेट में विकेट के बीच 22 गज (66 फीट या 20.012 मी.) की दूरी पर होते हैं।
सवाल : कौन सा जानवर सबसे अधिक सोता है?
जवाब : कोआला के बारे में कहा जाता है कि वह 24 घंटे में 22 घंटे सोता ही रहता है, इसे दुनिया का सबसे अधिक सोने वाला जानवर भी कहा जाता है।
सवाल : भारत में सबसे बड़ा गांव कौन सा है?
जवाब : आबादी के हिसाब से गाजीपुर (यूपी) के गहमर को भारत ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा गांव कहा जाता है। यहां की पॉपुलेशन करीब 1 लाख 20 हजार से ऊपर है।
यह भी पढ़ें : बताओ, ताजमहल का पुराना नाम क्या है? आओ जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब
सवाल : परसों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
जवाब : परसों को अंगेजी में Overmorrow कहते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines