General Knowledge : क्या आपने नोटिस किया है कि अधिकतर फ्लाइट की सीटों का रंग नीला होता है? आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? हो सकता है आपने ध्यान ना दिया हो लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण है। आज हम आपको ऐसे ही सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।
सवाल : अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का क्या नाम था?
जवाब : प्रेम खांडू थुंगन 18 सितम्बर 1979 को अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
सवाल : पश्चिम बंगाल की सीमा से किस भारतीय राज्यों की सीमा लगती है?
जवाब : पश्चिम बंगाल की सीमा झारखंड , ओडिशा , बिहार , सिक्किम और असम राज्यों से भी लगती है।
सवाल : पाकिस्तान की सीमा से भारत के कौन-कौन से राज्य सटे हुए हैं?
जवाब : भारत और पाकिस्तान की सीमा से ये चार राज्य लगते हैं: पंजाब, राजस्थान, गुजरात, जम्मू और कश्मीर
सवाल : मणिपुर में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है?
जवाब : मणिपुर में अब तक दस बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है।
सवाल : दुनिया का सबसे महंगा निजी जेट किसे माना जाता है?
जवाब : सऊदी प्रिंस अल वलीद का विमान एयरबस A380 दुनिया का सबसे महंगा निजी जेट है, जिसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर ( लगभग 4100 करोड़) है।
सवाल : अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर हमला कर नाम बदलकर क्या रखा था?
जवाब : अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ का नाम बदलकर खिजराबाद रख दिया था।
यह भी पढ़ें : दस रुपये के नोट पर कहां की फोटो लगी है? बहुत लोग नहीं जानते इसका जवाब
सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?
जवाब : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे, जो 1 साल, 274 दिन तक सीएम थे।
यह भी पढ़ें : पहले पौधा आया या बीज? दिमाग घुमा देगा इस सवाल का जवाब
सवाल : अक्सर विमान के सीट नीले रंग के ही क्यों होते हैं ?
जवाब : माना जाता है कि नीला रंग शांति से जुड़ा है। अन्य रंग की तुलना में नीली सीटों पर दाग कम दिखाई देते हैं। द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नीला रंग कार्पोरेट (व्यवसाय) से संबंधित माना जाता है और नीला रंग हृदय गति और सांस को भी धीमा करता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines