---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

शरीर का कौन-सा अंग होता है सबसे गंदा? किसी के पास भी नहीं होगा जवाब!

General Knowledge : अपने शरीर को साफ रखने के लिए आप रोज नहाते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर का सबसे गंदा अंग कौन सा है? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : इंसान को रोज नहाने की सलाह दी जाती है, ये तो सब जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इंसान के शरीर में ऐसा कौन सा अंग है जो सबसे अधिक गंदा होता है। शायद ही आपको इसका जवाब पता हो और अगर पता भी होगा तो क्या आपका जवाब सही है? आइये ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

इंसान के कान में कितनी हड्डियां होती हैं?
इंसान के कान में तीन हड्डियां होती हैं।

---विज्ञापन---

सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन वाले राज्य कौन से हैं?
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात

भारत पर बाबर ने कितनी बार आक्रमण किया था?
1519 से 1526 ई॰ तक बाबर ने भारत पर 5 बार आक्रमण किया।

---विज्ञापन---

क्या आप उस देश के बारे में जानते हैं, जिसकी कोई राजधानी ही नहीं है?
नाउरू दुनिया का ऐसा देश है जिसकी अब तक कोई राजधानी नहीं है।

दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ कौन सा है ?
ग्रेफीन को दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ यानी ”सुपर मटीरियल” माना जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पेट्रोल तो अंग्रेजी नाम है, इसे हिंदी में क्या कहते हैं? फेल हो गए 99% लोग

एक ऐसा रेलवे स्टेशन जो दो राज्यों के बॉर्डर पर बना हुआ है?
भवानी मंडी रेलवे स्टेशन” जो आधा राजस्थान में तो आधा मध्य प्रदेश में आता है।

---विज्ञापन---

भारत के अलावा और किस देश का राष्ट्रीय पशु बाघ है?
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु भी बाघ (Tiger) है।

यह भी पढ़ें : तोरई को इंग्लिश में क्या कहते हैं? खाने वाले भी नहीं जानते जवाब

---विज्ञापन---

शरीर का सबसे गंदा अंग कौन सा होता है?
साल 2012 में पीएलओएस वन (PLOS ONE) में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, हमारी नाभि में 2,368 तरह के बैक्टीरिया होते हैं। यहां पर सबसे ज्यादा पसीना आता है, इसे साफ करना भी आसान नहीं होता है। यही वजह है कि इस हिस्से से बदबू आती है और यहां बैक्टीरिया पनपते हैं।

First published on: Sep 06, 2024 04:13 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola