हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फ्लाइट में सबसे गंदा स्थान कौन-सा होता है? जवाब सुन चकरा जाएगा दिमाग

General Knowledge : क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में सबसे गंदा स्थान कौन सा होता है? ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

General Knowledge : जब हम फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो हमें सबकुछ चमकता हुआ दिखाई देता है. ऐसा प्रतीत होता है कि सबकुछ एक दम नया और फ्रेश है लेकिन क्या आपको पता है कि फ्लाइट में सबसे गंदी जगह कौन सी होती है? अगर आप टॉयलेट का नाम लेने जा रहे हैं तो रुक जाइए, ये गलत जवाब है. ऐसे ही सवालों के जवाब आपको बताने जा रहे हैं।

सवाल : भारत का सबसे गंदा शहर कौन सा है?
जवाब : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के मुताबिक, पश्चिम बंगाल का हावड़ा भारत का सबसे गंदा शहर है।

सवाल : ऐसा कौन सा सागर है जिसमें मछली नहीं पाई जाती है?
जवाब : डेड सी यानी मृत सागर में मछली और किसी तरह के पौधे नहीं हैं।

विज्ञापन

सवाल : भारत में कुत्ते का मंदिर कहां है?
जवाब : रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कुत्ते के मंदिर बने हुए हैं।

सवाल : हाथी के मुंह में कितने दांत होते हैं?
जवाब : हाथी के मुंह में 26 दांत होते हैं।

विज्ञापन

सवाल : भारत के अलावा बाघ किन देशों का राष्ट्रीय पशु है?
जवाब : बाघ वियतनाम, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया और मलेशिया का भी राष्ट्रीय पशु है।

सवाल : सांपों का देश किसे कहा जाता है?
जवाब : सांपों का देश ब्राजील को कहा जाता है, यहां सबसे अधिक सांप पाए जाते है। कहा जाता है कि ब्राजील के साओ पाउलो शहर से 90 मील दूर स्नैक आइलैंड नाम का द्वीप है, यहां 4,000 से ज्यादा सांप पाए जाते हैं। वहीं टापू इल्हा डा क्युईमाडा पर दुनिया के सबसे खतरनाक सांप पाए जाते हैं।

विज्ञापन

सवाल : फ्लाइट में सबसे गंदा स्थान कौन-सा होता है?
जवाब : ट्रैवलमैथ द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, ट्रे टेबल में प्रति वर्ग इंच 2,155 कॉलोनी बनाने वाले बैक्टीरिया यूनिट (CFU) पाए गए। इसकी तुलना में, फ्लशिंग टॉयलेट बटन में उसी क्षेत्र में केवल 265 CFU थे. ऐसे में सबसे गंदा स्थान ट्रे टेबल को माना गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola