Gaurav Taneja And Ritu Rathee : फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर गौरव तनेजा हाल ही अपनी पत्नी रितु के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में आए थे। अटकलों और चर्चाओं के बीच गौरव तनेजा ने पत्नी के साथ फोटो शेयर की है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। गौरव तनेजा ने पत्नी के साथ फोटो शेयर कर जो लिखा है, उससे तरह -तरह की अटकलों पर विराम लग गया है।
फोटो शेयर कर गौरव तनेजा ने लिखा है कि आपके माता-पिता भी अपनी शादी में कठिन दौर से गुजरे होंगे और शायद उन्होंने आपको (निकटतम परिवार को) इसके बारे में बताया भी नहीं होगा। संदेश स्पष्ट है, जब तुम्हारे मां-बाप ने तुम्हें अपने रिश्ते में नहीं घुसाया, तो हम कैसे घुसाएं।”
कैसे उड़ी थी तलाक की अफवाह?
गौरव तनेजा और रितु राठी की शादी की अफवाहें तब फैलने लगीं जब रितु राठी को प्रेमानंद महाराज की शरण में मार्गदर्शन प्राप्त करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने शादीशुदा जिंदगी में आई परेशानी और बेटियों की कस्टडी को लेकर सलाह ले रही थीं। इस वीडियो में रितु राठी का चेहरा तो नहीं दिखाई दिया लेकिन लोगों ने पहचान लिया कि ये आवाज रितु की है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गौरव तनेजा और रितु राठी ट्रेंड हो गईं। कई हजार लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पोस्ट किया। तब गौरव ने एक पोस्ट लिखकर कहा था कि हम रोते नहीं हैं, हम कम बोलते हैं और कम व्यक्त करते हैं। हममें से कुछ लोग ऐसे ही बने हैं। सोशल मीडिया पारिवारिक मामलों पर चर्चा करने की जगह नहीं है। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही सब सुलझ जाएगा।
यह भी पढ़ें : शख्स को मौत के मुंह से खींच लाया सब इंस्पेक्टर, भाजपा विधायक ने जमकर की तारीफ; देखें वीडियो
नए फोटो पर आ रहे कमेंट्स
रितु राठी और गौरव तनेजा की नई फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। एक ने लिखा कि हर कोई जानता है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट था। एक अन्य ने लिखा कि आप दोनों को साथ देखकर अच्छा लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि जो लोग साल में 5 ब्रेकअप करते हैं वो इनको एक लड़ाई पर जज कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
17 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines