Ganga Expressway : दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और काम की खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है, यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा है। अब यह एक्सप्रेसवे नोएडा-आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक अलग एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।
पश्चिमी यूपी के कई जिलों को मिलेगा फायदा
सबसे अच्छी बात यह है कि गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे का मिलन जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे के पास होगा। इसका सीधा फायदा हापुड़, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर और संभल समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों को मिलने वाला है। इसके साथ ही मेरठ और आगरा के बीच एक्सप्रेसवे की कनेक्टविटी हो जाएगी।
यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए मंजूरी दी है। यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को 83.10 किलोमीटर लंबाई वाले लिंक रोड से जोड़ा जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 4,000 करोड़ रुपये मानी गई है।
57 गांवों में होगा अधिग्रहण
बताया जा रहा है कि इस परियोजना के लिए 57 गांवों के 997 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस लिंक रोड पर बुलंदशहर में एक नया इंटरचेंज बनाया जाएगा, जो जेवर एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा।
यह भी पढ़ें : इंजन और कोच के बीच पिसा रेलकर्मी, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल
इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनाए जाने से ना सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को भी फायदा मिलेगा। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लम्बाई 1047 किमी है, जिसमें से 594 किलोमीटर की मंजूरी मिल चुकी है और इसके 62% सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
4 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines