हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi पर अंबानी परिवार के घर पधारे गजानन, बप्पा के रंग में रंगे अनंत-राधिका

Ganesh Chaturthi 2025: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। मुकेश अंबानी के परिवार ने भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के भव्य जश्न की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी की आज देश भर में धूम है। मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के घर में गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे और बहू अनंत-राधिका ने धूमधाम से गणपति जी का वेलकम किया है। सोशल मीडिया पर जश्न की फोटोज और वीडियोज भी खूब वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में अनंत और राधिका अपने घर के बाहर खड़े होकर बप्पा का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

कलरफुल लाइटों से सजा एंटीलिया

अंबानी परिवार ने बप्पा के वेलकम के लिए पूरे एंटीलिया को कलरफुल लाइटों से सजाया हुआ है। वहीं मौके पर पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद हैं। बप्पा के वेलकम का ये भव्य नजारा वाकई देखने लायक है। अनंत और राधिका ने बप्पा का वेलकम कर भव्य पूजा भी की और आर्शीवाद भी लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी के इस भव्य जश्न की वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पंडाल में छा जाना है? तो पहनिए ये 5 शानदार ईयरकफ डिजाइन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola