Georgia Meloni’s selfie with PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली गए थे। इस बैठक में शामिल होने और कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करने के बाद पीएम मोदी देश वापस आ गए हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनका यह दौरा काफी उपयोगी रहा और स्वागत के लिए इटली की जनता और वहां की सरकार का आभार भी जताया है। पीएम मोदी के स्वदेश लौटने से पहले उनकी इटली की पीएम से हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की सेल्फी
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात का इतंजार सोशल मीडिया पर भी तमाम यूजर्स कर रहे थे। दोनों की मुलाकात के बाद जो तस्वीर सामने आई, वो तुरंत वायरल हो गई। जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेती दिखाई दीं।
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें इटली की पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ सहजता के साथ खड़े हैं और फोटो क्लिक करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने X अकाउंट पर इस दौरे का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जॉर्जिया मेलोनी सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले अधिकतर नेताओं का जॉर्जिया मेलोनी ने हाथ जोड़कर स्वागत किया, जो भारतीय परंपरा है। जॉर्जिया मेलोनी द्वारा अपनाए गए स्वागत के इस तरीकों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। अब पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें : इटली की PM Giorgia Meloni का ‘नमस्ते’ वीडियो वायरल, कमेंट्स में भारत की तारीफों के पुल
बता दें कि साल दुबई में जब COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन हुआ था, तब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी, जो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद मेलोनी ने कैप्शन लिखा था, “COP28 में अच्छे दोस्त। #मेलोडी।”
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
9 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
17 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
18 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines